भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के नेतृत्व में भारत रत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपई जी को श्रद्धांजलि अर्पित

0
167

तपोवन, संजान : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता भारत रत्न श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपई जी की आज पुरण्यतिथि है। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी मंडलों में श्रद्धांजलि के कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा प्रदेश कार्यालय नानी- दमण पर प्रदेश अध्यक्ष जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने दमण- दीव के सांसद श्री लालुभाई पटेल, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तरुणा बेन पटेल, दमण जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री नवीन रमण भाई पटेल, दमण जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री आस्पी भाई दमनिया, प्रदेश सचिव श्री जीगनेश डी पटेल प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।
सिलवासा भाजपा कार्यालय अटल भवन पर प्रदेश के महामंत्री श्री मनीष देशाई की अगुवाई में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यकम में उपस्थित महानुभावों में नपा पार्षद श्रीमती रजनी शेट्टी,श्री शानटु भाई पुजारी, श्री गुलाब रोहित वगैरह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी कहा की…
भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं हमारे प्रेरणा स्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर में उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हु। तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की आज चोथी पुण्यतिथि है। सारा देश उन्हें नमन कर रहा है। नीति सिद्धांत, विचार एवं व्यवहार की सर्वोच्च चोटी पर रहते हुए सदैव जमीन से जुड़े रहने वाले नेता रहे। उन्होंने राजनीति में कभी छोटे मन से काम नहीं किया। स्व अटल जी ने कहा था की “भारत कोई जमीन का टुकड़ा भर नहीं है बल्कि एक जीती जागती वास्तविकता है।“अटल जी एक दूरदर्शी राजनेता, ओजस्वी वक्ता, विद्वान साहित्यकार, राष्ट्रवादी संवेदनशील कवि तथा प्रखर सांसद रहे है। अटल जी ने अपना सारा जीवन राष्ट्र की निःस्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया था, आपने सुशासन के प्रामाणिक मानदंड स्थापित किए थे, राष्ट्र निर्माण में आपका योगदान सदैव आदरपूर्वक याद किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here