
भारतीय जनता युवा मोर्चा दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव प्रदेश द्वारा भारत के ७६ वे स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत भाजपा प्रदेश प्रारभरी श्री विजया रहाटकर जी , प्रदेश संगठन मंत्री श्री विवेक धाड़कर जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के मार्गदर्शन में तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल पटेल जी के अध्यक्षता में आयोजित साइकिल तिरंगा यात्रा में तकरीबन डेढ़ सौ साइकिल के साथ 200 लोग शामिल हुए। भारी बारिश में भीगते हुए सभी साइकिलिस्ट भारत माता की जय और वंदे मातरम के जोश और उत्साह से नारे लगाते हुए, और सभी साइकिल पर तिरंगा फहराते हुए, सिलवासा नगरपालिका के विभिन्न वार्ड से गुजरे । सिलवासा के भाजपा मुख्यालय अटल भवन से शुरू हुई यह साईकिल यात्रा शहीद चौक से गुजरते हुए टोकरखड़ा, गोडसे कॉर्नर, किलवनी नाका झंडा चौक, सरस्वती चौक, शिवाजी चौक, बालाजी मंदिर, एकदंत स्क्वेयर, यात्री निवास से होते हुए अटल भवन पर समाप्त हुई। सभी साइकिलिस्ट को सर्टिफिकेट देकर और जलपान करवा कर इस कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सिलवासा स्मार्ट सिटी के साइकल मेयर श्रीमती स्वरूपा शाह जी, साइकिल एंबेसडर मोहम्मद अब्दुल खान जी, कृष्णा कैंसर से श्रीमती सोनिया तंवर जी और सुधांशु शेखर जी का अहम योगदान रहा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में को सफल बनाने में अपनी पूरी भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी साइकिलिस्ट, मीडिया कर्मी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गण, कार्यक्रम के सह संयोजक तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का मैं आभार व्यक्त करता हूं।



