स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पर आजादी का अमृत महोत्सव गुजरात राज्य के वलसाड जिला के उमरगाम तालुका की आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी सरीगाम में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0
135

तपोवन ,संजान : गुजरात राज्य के वलसाड जिलान्तर्गत की उमरगाम तालुकान्तर्गत की आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी सरीगाम में 75वें राष्ट्रीय पर्व की वर्षगाँठ को अमृत महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्वालिटी कंट्रोल एंव लेबोरेटरी विभाग के प्रभारी पिंकेश ओझा रहे। सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज का विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन मुख्य अतिथि पिंकेश ओझा एवं उनके सहयोगी राजेश पटेल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया।इस महत्वपूर्ण पर्व पर सुरक्षा एवं पर्यावरण विभाग प्रभारी आनन्द सिंह,मेन्टीनेंस एवं अनुरक्षण विभाग के प्रभारी संतोष रामचन्द्र बनछडे,एचआर एडमिन विभाग से हर्षदभाई धोड़ी,सिक्योरिटी विभाग के टंकप्रसाद दाहाल, दीनानाथ शर्मा, दिनकर सिंह, निशान्त सिंह,रामविश्वास, खेमराज,ईश्वर चौधरी,आनन्द सिंह और रोजगार दाता संजयभाई रुखी आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिंकेश ओझा,राजेश पटेल,आनन्द सिंह,संतोष बनछडे व टंकप्रसाद दाहाल ने यह कहा की आजादी का अमृत महोत्सव’ या देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस आज पूरे देश की कोने कोने में बड़े उत्साह और उत्साह के साथ मनाया जारहा है अत इस अवसर पर हमारी तरफ से आप सभि देशवासियों वलसाड -गुजरात की ओर से –76 वीं स्वतंत्रता दिवस की एंव आजादी की 75वॉ वर्षगांठ की आप सभीको हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं और आप सभीके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुन्दर भविष्य की मंगलकामनाएं–और माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि कोटि नमन..!! उन्होंने यह भी कहा कि अनेकता में एकता का होना बहुत मायने रखता है।जिस तरह कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी है ठीक उसी प्रकार कदम से कदम मिलाकर हर समस्या का समाधान तलाशना है और उन्होंने अपने-अपने ओजस्वी भाषण देते हुए आजादी की लड़ाई में बलिदान हुए अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।अंत में सभा का समापन करके स्वल्पाहार कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here