
तपोवन, संजान : इस कार्यक्रम में अतिथि विशेष के रूप में पधारे हुए श्री रमणभाई पाटकर (MLA उमरगाँव) श्री अक्षयजी राजपूत (TDO उमरगाँव) द्वारा झंडा रोहण कार्यकर्म हुआ। इस कार्यक्रम में क़रीब 1500 से अधिक लोगों व बच्चों ने अपनी हज़ारी दर्ज की और स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने कि ख़ुशियाँ मनाई। संस्था के निमंत्रण को मान देते हुए सोलसुम्बा व दहाड़ ग्राम पंचायत सरपंच,BJP तालुक़ा अध्यक्ष, पूर्व ज़िल्ला पंचायत अध्यक्ष, पद्मश्री मुक्ताबेन डागली (प्रज्ञा चक्षु केंद्र) की सादर उपास्तिथि रही वही सोलसुम्बा सेंट्रल शाला व सोलसुम्बा कामरवाड़ गवर्न्मेंट स्कूल, ज्ञान केंद्र स्कूल के विध्यार्थी व अध्यापकों की मोज़ुदगी ने समा बांध दिया।अग्रणी समाज सेवी संस्थाओ जैसे कि जय माताजी सेवा संघ, रोटरी क्लब ओफ़ उमरगाँव, श्री शिव शक्ति सहयोग सेवाश्रम, लाइनस क्लब ओफ़ उमरगाँव, उमरगाँव इंडुस्ट्रीज़ असोसीएशन, संजान होम फ़ोर डिसेबल्ड चाइल्ड, प्रज्ञा चक्षु केंद्र सोलसुम्बा व सोलसुम्बा अवेम दहाड़ ग्रामपंचायत के उपसरपंच व वार्ड के सदस्यों , उध्योगपतियों, व्यापारीयो की विशेष उपस्थिथि रही। राजस्थान सेवा समिति द्वारा प्रज्ञा चक्षु केंद्र को ₹. ११,०००/- की आर्थिक सहायथा दी गई, क़रीब ६०० स्कूली छात्रों के लिए शेक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया, १० आर्थिक रूप से निर्बल परिवार के बच्चों को स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। और जिन बच्चों व व्यक्तियों ने अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया उनको नगद व उपहार परितोषित के रूप में दिया गया। आए हुए सभी मेहमानो का स्वागत व सम्मान किया गया और अंत में सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था संस्था द्वारा की गई।




