

तपोवन, संजान : उमरगांव तालुका के मानेकपुर गाँव मे विधायक रमण पाटकर की उपस्थिति में कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा उमरगांव तालुका की 56 के आसपास स्कूलों में 10,600 जितने तिरंगों का वितरण किया गया,इस कार्यक्रम में विधायक रमनभाई पाटकर ने बताया कि कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत पूरे उमरगांव तालुका में सेवाक़िया प्रवृतियां करती है,जिसमे आधुनिक लेब,कंप्यूटर,शौचालय,आंगनवाड़ी तथा स्कूल के हुशियार छात्रों को शिष्यवृत्ति और पुस्तको का निःशुल्क वितरण करते है,पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर साल वृक्षारोपन काम भी किया जाता है और वृक्षो के जतन के लिए भी सुविधाएं प्रदान की जाती है,ओर भी बहोत सारे कामो द्वारा कंपनी समाज के प्रति अपना दायत्व अदा कर रही है।
कार्यक्रम में कोरोमंडल इंटरनॅशनल लिमिटेड के हेड एच्.आर अनिलभाई प्रजापति ने बताया कि,हमारी कंपनी आज 56 जितनी स्कूलों में तिरंगा बात रही है इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि स्कूलों के सभी छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत हो।
इस कार्यक्रम के सीएसआर हेड ब्रिजेशभाई पांचाल,नशाबंधी खाता के इंस्पेक्टर अक्षयभाई पटेल,भाजपा प्रमुख दिलीप भंडारी,नायाब मामलतदार,तालुका पंचायत सदस्य महेश आहिर तथा उमरगांव तालुका की विविध स्कूलों के आचार्य एवं गाँव के आगेवान के साथ-साथ स्कूल के ट्रस्टी भी उपस्थित रहे।




