
तपोवन, संजान : आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने एक अहम मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी ने पिछले कुछ दिनों में ही गुजरात में एक अलग जगह बनाई है। हम कोई राजनीति नहीं करना चाहते। पुलिस को उनका हक मिले, पूरी तनख्वाह मिले तो गृह मंत्री जी को धन्यवाद। पुलिस को ग्रेड-पे मिले तो पूरी सरकार को धन्यवाद। अगर पुलिस का भला होता हो तो सारा श्रेय सरकार को देने में और आभार व्यक्त करने में हमे कोई आपत्ति नहीं है। बस यह काम करने की जरूरत है और इसे समय पर करने की जरूरत है। आज बीजेपी के लोग कह रहे हैं कि हम तो यह करने ही वाले थे। लेकिन अभी भी कई मुद्दे ऐसे हैं जिनमें हड़तालें चल रही हैं, आंदोलन चल रहे हैं, धरना चल रहा है, रैलियां चल रही हैं, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मुद्दे ट्रेंडिंग हो रहे हैं। शायद, अरविंद केजरीवाल जी फिर से अपने गुजरात दौरे पर आएंगे और एक और मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे और भाजपा के लोग फिर कहेंगे कि हम तो यह करने ही वाले थे। तो फिर पुलिस को छोड़कर जितने भी आंदोलन चल रहे हैं, उनकी मांगें माननी चाहिए। इस पूरी घटना से गुजरात की जनता एक बात स्पष्ट समझ गई है कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विपक्ष और सक्षम विकल्प है। गुजरात के लोगों ने कई संदेश भेजे, जिसमें कहा है कि अरविंद केजरीवाल के एक बयान ने इतने भाजपा नेताओं में भगदड़ मच गई। गुजरात के लोगों ने सराहना की और स्वीकार किया कि गुजरात के पास अब एक मजबूत और शक्तिशाली विकल्प है। इसलिए मैं पुलिस विभाग के मेरे सभी साथी मित्रों को शुभकामना देता हूं कि अरविंद केजरीवाल जी के माध्यम से आपकी आवाज भाजपा सरकार के बहरे कानों तक पहुंच गई है। मैं पुलिस में उन मित्रों को बधाई देता हूं जिन्होंने इस आंदोलन में योगदान दिया है। और मैं विशेष तौर पर गृह मंत्री हर्ष भाई से विनती करता हूं कि समिति बन गई है, समिति की रिपोर्ट भी आ गई है और अब आप 14 तारीख को सब घोषित करने जा रहे हैं। यानि कि पुलिस भाइयों की मांग सही, वाजिब और जायज थी। फिर आपने नीलम बेन मकवाना पर एफआईआर दर्ज है और उनका तबादला कर दिया है, हार्दिकभाई पंड्या का तबादला कर दिया है, इसके अलावा आपने अन्य 20 पुलिसकर्मियों को गलत तरीके से तबादला कर दिया है, उन्हें भी उनके मूल जिलों में तबादला करके वापस भेजा जाना चाहिए। क्योंकि, अब आपने पुलिस की मांग मान ली है और स्वीकार कर लिया है कि पुलिस की ग्रेड-पे की बात सही थी। इसलिए गुजरात की भाजपा सरकार द्वारा पुलिस के साथ जो अन्याय किया गया है उसे दूर किया जाना चाहिए। हम रक्षा बंधन के पवित्र त्योहार के अवसर पर हर्ष भाई से मांग करते हैं कि नीलम बेन मकवाना, जिन पर अत्याचार किया गया है उनको न्याय दिलाकर हर्ष भाई एक भाई के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाए। इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया के साथ राष्ट्रीय परिषद सदस्य राकेश हिरपरा और सूरत नगर निगम में विपक्ष के नेता धर्मेश भंडारी भी मौजूद थे।



