‘आप’ की तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया: ‘आप’

0
141

तपोवन, संजान :आजादी की 75वीं सालगिरह पर आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढवी ने आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश कार्यालय पर ध्वजवंदन किया। इसुदान गढवी के साथ साथ प्रदेश कार्यालय पर सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वहां पर सभी ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता के जय जयकार करते हुए नारे लगाए। इससे पहले कल दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी आजादी के 75वीं सालगिरह पर एक भव्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे थे और वहां पर सभी लोगों ने भारत देश को विश्व में नंबर वन बनाने के लिए एक संकल्प लिया था। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुजरात के हर जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। निर्धारित समय पर और राष्ट्रगान के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश की शान यानी राष्ट्रीय ध्वज को अपने हाथों में लेकर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ तिरंगा यात्रा शुरू की। आम आदमी पार्टी की यह तिरंगा यात्रा अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर, भरूच, जूनागढ़, भुज समेत गुजरात के तमाम जिलों में निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शहर के स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आम आदमी पार्टी अहमदाबाद शहर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय नवरंगपुरा, आश्रम रोड से तिरंगा यात्रा का प्रस्थान हुआ। वह से निकलकर हनुमानजी मंदिर चार रास्ता, वल्लभ सदन चार रास्ता, रूपाली सिनेमा पहुंचे थे। जिसमें इसुदान गढ़वी समेत आम आदमी पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष गौरीबेन देसाई, अहमदाबाद शहर प्रमुख जेजे मेवाड़ा समेत कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों के साथ शामिल हुए और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भारी बारिश में भी आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया द्वारा नियत समय पर सूरत शहर में ध्वजारोहण किया और उसके बाद उनके के नेतृत्व में कारगिल चौक पिपलोद से लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया के साथ साथ गुजरात प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राकेश हिरपरा, सूरत नगर निगम के विपक्ष के नेता धर्मेश भंडारी, प्रदेश संगठन मंत्री और कामरेज विधानसभा प्रत्याशी राम धडूक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। आम आदमी पार्टी ने आप के वडोदरा लोकसभा अध्यक्ष मयंकभाई शर्मा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कोठी चार रास्ता से गांधीनगर गृह तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
आम आदमी पार्टी ने राजकोट शहर में आम आदमी पार्टी के राजकोट शहर अध्यक्ष चेतनभाई कामाणी के नेतृत्व में पर्णकुटी सोसाइटी ग्राउंड से सूर्यमुखी हनुमानजी मंदिर, नानमौवा मेन रोड से त्रिकोण बाग तक तिरंगा यात्रा निकाली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here