
तपोवन, संजान : उमरगांव नगरपालिका के 18 भाजपा कॉर्पोरेटरो ने चीफ अफसर की बदली करवाने के लिए शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण राज्य कक्षा के मंत्री विनोद मरोडिया को लिखित पत्र द्वारा आवेदन किया है,उमरगांव तालुका के विधायक,जिला भाजपा अध्यक्ष तथा शहर भाजपा अध्यक्ष को भी लिखित आवेदन पत्र देकर चीफ अफसर जिग्नेश बारोट की बदली करवाने की मांग की है।
भाजपा के 18 कॉर्पोरेटरो ने चीफ अफसर जिग्नेश बारोट की तात्कालिक बदली करवाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की है,भाजपा के लोगो मे चर्चा यह भी चल रही है कि चीफ अफसर जिग्नेश बारोट ने जब से नगरपालिका का चार्ज संभाला है तब से विकास के कामो में फुल स्टॉप लग गया है और भ्रष्टाचार में जिग्नेश बारोट ने सारी हदें पार करते हुए सारे प्रोटोकॉल का भांग किया है,जिसके कारण प्रजाजनों में भी नाराजगी दिख रही है।
आज भिलाड में विश्व आदिवासी दिन के कार्यक्रम में उपस्थित शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण मंत्री विनोदभाई मोरडीया से चीफ अफसर की तात्कालिक बदली की मांग की है,जिसको लेकर उमरगांव शहरी क्षेत्र में राजकीय माहौल गरमाया है।
भाजपा के कॉर्पोरेटरो ने तो यहाँ तक भी कह दिया है कि जब तक चीफ अफसर जिग्नेश बारोट की बदली नही की जाएगी तब तक सारे 18 कॉर्पोरेटर नगरपालिका कचहरी में नही जाएंगे।
गौरतलब है कि उमरगांव तालुका में विधायक भाजपा के है,नगरपालिका अध्यक्ष,उपाध्यक्ष भाजपा के है,यहाँ तक कि बहुमत के साथ भाजपा नगरपालिका में जीती है,फिर भी भाजपा के कॉर्पोरेटर इतने कमजोर और लाचार क्यों बन गए है और चीफ अफसर की मनमानी चलने दे रहे है?
चीफ अफसर जिग्नेश बारोट भी अपनी मनमानी करने में पीछे नही हट रहे है,जो उनके मन मे आता है वहीँ करते है,भाजपा के कॉर्पोरेटरो का मान-सम्मान तो दूर की बात है,जिग्नेश बारोट तो कॉर्पोरेटरो के साथ विकास के कामो को लेकर चर्चा भी नही करते।
तो क्या अब चीफ अफसर जिग्नेश बारोट की बदली की जाएगी या फिर भाजपा के कॉर्पोरेटर यूँही त्रस्त होते रहेंगे और विकास के नाम पर सिर्फ बिल पास किये जाएंगे?



