

तपोवन, संजान : भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव प्रदेश द्वारा आज विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में खानवेल जिला में चार रास्ता पर एक विशाल जनसभा का आयोजन कीया गया इस सभा में बड़ी संख्या में प्रदेश के आदिवासी समुदाय के भाई/बहन उपस्थित रहे। प्रदेश भाजपा की प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री आदरणीय विजया राहटकर जी के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल के नेत्रत्व में आयोजित इस सभा में मंच पर उपस्थित प्रदेश के पूर्व सांसद श्री नटुभाई पटेल, सिलवास नपा के अध्यक्ष राकेश सिंह चोहाण, श्री दीपक जादव, खानवेल जिला भाजप अध्यक्ष श्री संजय राऊत, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विशाल पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री वरुण जवेरी, प्रदेश महामंत्री महेश गावित, सिलवास जिला भाजप अध्यक्ष श्री अजय देशाई, श्री जीतू भाई माढ़ा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष श्री रमेश कडू वगैरह उपस्थित रहे। उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल ने कहा की आदिवासियों की समस्याओं का निराकरण करने, एवं उनकी भाषा, संस्कृति और इतिहास के संरक्षण के लिए मोदी सरकार कटिबद्ध है जनजाति समुदाय को उनका हक और सम्मान दिलाने, उनकी संस्कृति को आगे बढ़ाने सरकार कृतनिश्चयी है। विश्व में भारत की संस्कृति को मजबूत करने में जनजातीय समाज का बड़ा योगदान है। हमारे प्रदेश के प्रतिपक्ष के पूर्व राजनीतिज्ञों में आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी राजनैतिक इच्छाशक्ति नहीं थी, और इसीलिए उन्होंने कभी आदिवासी सृजन को बाजार से नहीं जोड़ा, वह लोग केवल दिखावे के लिए ही आदिवासियों का विकास करते थे। लेकिन आज हमारी केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार देश के एवं प्रदेश के आदिवासियों के विकास के लिए समर्पित है। हालही में हमने देखा की एक जनजाति समुदाय की महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाकर मोदी जी ने यह साफ संदेश दिया है की भाजपा अपनी करनी और कथनी में कभी कोई अंतर नहीं रखता। केन्द्र सरकार ने प्रदेश के आदिवासी बच्चों की शिक्षा पर बल देते यहाँ एकलव्य मॉर्डन स्कूल खोला है, उसके नए भवन का निर्माण कार्य चालु है। जनजातीय छात्र-छात्राओं को शिक्षा से लेकर हर विभाग में सभी सुविधाएं मिले, इसके लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है. सात साल पहले हर छात्र पर सरकार करीब 40 हजार खर्च करती थी, जिसके बढ़ाकर एक लाख से भी ज्यादा कर दिया गया है. आदिवासी बच्चों को उच्च शिक्षा और रिसर्च से जोड़ने के लिए भी अभूतपूर्व काम किया जा रहा है। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि “आदिवासी समाज के विकास के लिए हम रात-दिन मेहनत करेंगे, जनजातीय समाज के आत्मविश्वास के लिए, एवं उनके अधिकार के लिए हम हमेशा काम करेंगे. हम इस संकल्प को फिर दोहरा रहे हैं कि जैसे हम गांधी जयंती मनाते हैं, सरदार पटेल की जयंती मनाते हैं, वैसे ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर साल जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पूरे देश में मनाई जाएगी. हर साल जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया जाएगा.”आज की इस विशाल जनसभा में भारी मात्रा में उपस्थित रहने के लिए में आप सभी का धन्यवाद करता हु और एकबार फिर आप सभी को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामना-



