रीवा मेडिकल रीसर्च प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित भिलाड के श्रीजी अस्पताल में सूरत के बाद दक्षिण गुजरात मे दूसरी रोबोटिक सर्जरी की सेवा उमरगांव तालुका में शुरू की गई….

0
156

तपोवन संजान:दक्षिण गुजरात मे सूरत के बाद भिलाड के श्रीजी अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की हई शुरुआत।
उमरगांव तालुका के आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र में भिलाड का श्रीजी अस्पताल पिछले 16 वर्षों से सेवा प्रदान कर रहा है,अब ऐसे में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत करना बहोत बड़ी बात है,साथ ही डॉ.राजेश श्रीवास्तव ने आई.सी.यू बेड की भी सुविधा अपने अस्पताल में उपलब्ध करवाई है।
रोबोटिक सर्जरी के अनेक फायदो से डॉ.राजेश श्रीवास्तव ने रुबरु करवाया,रोबोटिक सर्जरी में भूल-चुक होने की संभावनाएं कम हो जाती है और साथ ही दर्द में भी काफी हद्द तक राहत मिलती है,रोबोटिक सर्जरी करवाने के बाद मरीज उसी दिन अस्पताल से छूटी लेकर घर जा सकता है और इंफेक्शन होने का भी खतरा कम हो जाता है।
रोबोटिक सर्जरी से हर्निया,पित्ताशय की पथरी,गर्भाशय का ऑपरेशन तथा अनेक प्रकार की पेट से संबंधित समस्याओं की सर्जरी आसानी के साथ की जा सकती है।
उमरगांव तालुका में आई.सी.यू बेड की सुविधा ना होने के कारण लोगो को इमरजेंसी के दौरान वापी,वलसाड के अस्पतालों में जाना पड़ता था,भिलाड स्थित श्रीजी अस्पताल में अब 5 आई.सी.यू बेड की सुविधा उपलब्ध की गई है जिसके कारण अब उमरगांव तालुका वासियों को लंबा सफर तय करने की जरूरत नही पड़ेगी।
डॉ.लिकेश नंदनवार फुलटाइम फिजिशियन के तौर पर श्रीजी अस्पताल जुड़े है,इनको 15 वर्षो का अनुभव है और साथ ही एम.डी फिजिशियन भी है,अब डॉ.लिकेश नंदनवार आई.सी.यू के इंचार्ज के तौर पर सेवा प्रदान करेंगे।
डॉ.राजेश श्रीवास्तव ने कुछ रोबोटिक सर्जरीया भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here