
तपोवन, संजान : आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नारगोल की सरपंच स्वीटी भंडारी को अध्यक्ष स्थान पर रखकर ग्राम पंचायत कचहरी में खास बैठक का आयोजन किया गया,सरपंच द्वारा सभी सदस्यों को अलग-अलग जवाबदारीयाँ सौंपी गई।
13 से 15 अगस्त तक अनेक कार्यक्रमो का आयोजन नारगोल गॉव में किया जाएगा,मालवण बीच पर समुद्र के अंदर बफ़ेलो रोक के ऊपर तथा धनतालाब के अंदर टापू के ऊपर तिरंगा लहराया जाएगा।
आज़ादी का अमृत महोत्सव के अनुसंधान में पिछले एक सप्ताह से अनेक छोटे-बड़े कार्यक्रम ग्राम पंचायत नारगोल द्वारा किये जा रहे है,नारगोल गॉव को लोगो ने ग्राम पंचायत से तिरंगा प्राप्त किया।



