सोलसुम्बा ग्राम पंचायत की ग्राम सभा मे सरपंच बने कठपुतली और उपसरपंच ने की अपनी मनमानी….सभा की जान न कर महिला सभ्य का अपमान..?

0
136

तपोवन, संजान : भारत भर में आज़ादी के 75 वर्षों का महोत्सव सरकारी कार्यक्रम अगस्त महीने में 7 दिनों के लिए रखा जाएगा,इसी विषय पर सोलसुम्बा गॉव के लोगो को इस कार्यक्रम के बारे में लोगो को जानकारी देनी थी।
ग्राम पंचायत की सभा मे सरपंच को मुख्य स्थान पर रहना चाहिए था पर उपसरपंच ही मुखिया बने नजर आए थे,सभा की शुरुआत में ही महिला सदस्य दीक्षिता द्वारा यह सवाल उठाया गया कि इस सभा के बारे में सदस्यों को जानकारी क्यों नही दी गई,इस सवाल पर सरपंच और तलाटी दोनों ही मौन रहे थे।
इस सभा मे जब सवाल उठाए गए तब उपसरपंच अमित पटेल ने ही पघडी पहन ली और जैसे कि उन्होंने ही इस सभा का आयोजन किया हो और तलाटी क्रम मंत्री को हुकम करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के एजेंडा की जानकारी तलाटी को करनी चाहिए थी,ऐसा जवाब देकर अमित पटेल ने तलाटी को इस समस्या का जवाबदार ठहराया,ऐसा जवाब देकर अमित पटेल ने सभा मे अपनी मनमानी दिखाई।
सरकार महिलाओं को सशक्तिकरण के साथ महिलाओ को हमेशा प्रथम रखने का आश्वाशन देती है,वहीं सोलसुम्बा पंचायत में स्वतंत्र भारत के 75 वर्षों का उत्सव मनाने को घर-घर तिरंगा का कार्यक्रम भी उपसरपंच अमित पटेल अपनी मर्जी से करेंगे ऐसा प्रतीत हो रहा है।
इस कार्यक्रम में 75 वर्ष के स्वतंत्र दिन का उत्सव से ज्यादा गुलामी और दबाने वाली बात करते हुए गणपति हॉल गैरकानूनी है इसकी जानकारी तुमको है,ऐसा बोलकर अमित पटेल ने दादागिरी वाले लफ़्ज़ों का इस्तेमाल किया।
तलाटी क्रम मंत्री ने महिला सदस्य को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी क्यों नही दी अब यह भी चर्चा का विषय बन चुका है।
तलाटी क्रम मंत्री को ग्राम पंचायत के सचिव के तौर पर सभी सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी गाँव के लोगो को जवाबदारी के साथ देनी चाहिए।
अब सोलसुम्बा गाँव मे यह भी चर्चाएं चल रही है कि बहुमती को आधार बनाकर पंचायत में गलत काम किया जाएगा तो इसकी जवाबदारी इनको खुद ही स्वीकार करनी पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here