Home संघप्रदेश सिलवासा में श्री भागवत कथा का आयोजन दि.29-7-2022 को किया गया,इस कथा...

सिलवासा में श्री भागवत कथा का आयोजन दि.29-7-2022 को किया गया,इस कथा में मनोर से यजमान श्री महेशभाई गजुभाई पटेल ने अपने समस्त परिवार के साथ उपस्थिति बताई।

0
170

तपोवन, संजान : सिलवासा में श्री भागवत कथा का आयोजन दि.29-7-2022 को किया गया,इस कथा में मनोर से यजमान श्री महेशभाई गजुभाई पटेल ने अपने समस्त परिवार के साथ उपस्थिति बताई।
कार्यक्रम की शुरुआत पोथी यात्रा से शुरू की गई,पोथी यात्रा श्री राम मंदिर तक ले जाई गई,यात्रा में लोगो ने बहोत ही उत्साह के साथ भाग लिया और पोथी के साथ कथा मंडप स्थल पर पहोंचे।
कथा का प्रारंभ दीप प्रागट्य के साथ किया गया,दीप प्रागट्य कमलेश पटेल(पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष),अश्विन पटेल,रंजीत पटेल और पीनल पटेल ( लायन्स क्लब ऑफ भिलाड आराधना -मंत्री )द्वारा काफी उत्साह के साथ किया गया।
व्यास पीठ पर गिरीशभाई शास्त्री बिराजमान हुए और उपस्थित अतिथियों को आशीर्वाद देते हुए प्रसाद के रूप में साल भेँट में दी।
उसके बाद कथा में अमृतवाणी के साथ संगीतमय वातावरण में रसपान करवाया गया,यह कथा दि.4-8-2022 तक चलेगी।कथा में दी.१.0८.२२ को श्रीकृष्ण जन्म,दी.२.०८.२२ श्री गोवर्धन पूजा,दी.३.०८.२२ श्री रुक्ष्मनी विवाह,दी४.०८.२२ सुदामा चरित्र,दी.४.०८.२२ का कथा समापन के साथ महाप्रसादी का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!