महात्मा ज्योतिबा फुले चैरिटेबल ट्रस्ट सिलवासा अध्यक्ष सुनील महाजन की अध्यक्षता में संत शिरोमणी सावता माली महाराज की 727 वी पुण्यतिथि वर्ष 13 वा बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई

0
158

तपोवन, संजान : 27/07/2022 बुधवार को महात्मा ज्योतिबा फुले चैरिटेबल ट्रस्ट सिलवासा अध्यक्ष सुनील महाजन की अध्यक्षता में संत शिरोमणी सावता माली महाराज की 727 वी पुण्यतिथि वर्ष 13 वा बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई दोपहर 2:00 बजे से किलवनी नाका स्थित जलाराम मंदिर से पालकी ढोल ताशा डीजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई और शाम को सामरवाणी पंचायत हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वालों को गौरव एवं 10वीं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का गुण गौरव कार्यक्रम भी रखा गया इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा संगठन मंत्री विवेक धाडकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष अजय भाई देसाई, शिक्षा अधिकारी बलवंत पाटिल, शांतू भाई पुजारी, ललित भाई, उदय सोनवने, विट्ठल खरात, प्रशांत पाटिल ,सुनील पाटिल, गणेश पाटील, आनंद पाटील, प्रमिला उपाध्याय, सुरेश काले ,किशोर जाधव एवं अन्य अतिथि गण उपस्थित थे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील महाजन, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनवने, सचिव वासुदेव माली खजांची गोपाल भाऊ टाकरखेडे, मुख्य सलाहकार नारायण महाजन, रविंद्र खैरे, आबा माली, मनोज देवरे एवं अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here