सिंगरौली नगर निगम में मिली जीत पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे गुजरात में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

0
153

तपोवन, संजान : आम आदमी पार्टी  ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली शहर में स्थानिक स्वराज्य चुनाव में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।  पूरे देश में सिंगरौली  प्रथम नगर निगम है जिसमें आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से जीती है।  आम आदमी पार्टी के मेयर पद के उम्मीदवार भी अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं। इस खुशी के मौके पर आम आदमी पार्टी गुजरात के कार्यकर्ताओं ने  अहमदाबाद,  सूरत,  बरोड़ा,  राजकोट,  जामनगर, भावनगर,  गांधीनगर,  मेहसाणा,  पालनपुर,  जूनागढ़,  समेत तमाम जिलों में इस ऐतिहासिक जीत पर  ढोल नगाड़े बजाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर  एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और जीत का जश्न मनाया। इस  ऐतिहासिक जीत पर आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढवी ने  खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि  आज आम आदमी पार्टी की नहीं बल्कि सिंगरौली के लोगों की जीत हुई है।  फिर एक बार साबित हो गया कि आम आदमी पार्टी के द्वारा शुरू की गई बदलाव की राजनीति को अब पूरे देश में जगह-जगह अपनाया जा रहा है।  मैं सिंगरौली की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार की राजनीति की जगह आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति को अपनाया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने भी इस मौके खुशी के मौके पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सिंगरौली की जनता ने आज भाजपा और कांग्रेस पर झाड़ू चला दिया। बहुत ही खुशी की बात है की  अरविंद केजरीवाल जी की कट्टर ईमानदार राजनीति को मध्यप्रदेश में  लोगों के द्वारा अपनाया जा रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि जिस तरीके से दिल्ली में जनता के लिए ऐतिहासिक काम किए गए वैसे ही काम सिंगरौली शहर में आम आदमी पार्टी के द्वारा किए जाएंगे।  इसी तरीके से आने वाले समय में गुजरात की जनता भी आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत दे कर देश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू करेगी। इस ऐतिहासिक जीत की जानकारी  देते हुए आम आदमी पार्टी के  प्रदेश उपाध्यक्ष सागर रबारी ने मीडिया को कहा कि आज आम आदमी पार्टी के लिए खुशी का दिन है,  क्योंकि एक आंदोलन से पैदा हुए पार्टी ने पहले दिल्ली में सरकार बनाई और दिल्ली के कामों के आधार पर पंजाब में भी सरकार बनाई। गुजरात में भी आम आदमी पार्टी ने सूरत महानगरपालिका में  27 सीटें जीतकर मुख्य विपक्ष  के रूप में कार्यरत हैं।  इसके अलावा गुजरात में  जिला और तालुका पंचायत चुनाव में 100 से भी ज्यादा सीटे जीत चुके है  और आज आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली नगरपालिका में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर के पहली बार किसी नगरपालिका पर कब्ज़ा जमाया है।  मैं मध्य प्रदेश की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को अपनी सेवा करने का मौका दिया और  आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं को,  मध्य प्रदेश के प्रदेश नेताओं को  और राष्ट्रीय नेताओं को पूरे गुजरात के आम आदमी पार्टी  परिवार की ओर से हार्दिक बधाई देता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here