लॉ कॉलेज के दीक्षांत समारोह में 75 स्टूडेंट्स को मिली एलएलबी की उपाधि: लॉ की पढ़ाई कमाने के लिए नहीं, जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए करें : फतेहसिंह चौहान, चेयरमैन लांयस क्लब ऑफ सिलवासा चैरीटेबल ट्रस्ट

0
146

तपोवन,सिलवासा। लॉ की पढाई कमाने के लिए नहीं, जरूरत मंदों को न्याय दिलाने के लिए कीजिए। सहीं कानूनी सलाह नहीं मिलने की वजह से जरूरत मंद न्याय के लिए भटकते रहते है। न्याय दिलाने की खुशी का आनंद बहुत ही सुखद होता है। दीक्षांत समारोह के दौरान  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए  लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहान ने कही।.                               बुधवार को हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिचर्स कॉलेज में दिनांक 20 जुलाई 2022 को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह ठीक 11 बजे से शुरू होकर 2 बजे तक चला। समारोह की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिचर्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में साल 2020 एवं 2021 बैच के स्टूडेंट्स को एलएलबी की उपाधि प्रदान की गई। इसमें कुल 75 स्टूडेंटस् को एलएलबी की उपाधि मिली। दीक्षांत समारोह में थर्ड ईयर के एलएलबी डिग्रीधारी को उपाधि प्रदान की गई।.       समारोह में 75 वर्ष की उम्र में हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिचर्स से एलएलबी की डिग्री लेने वाले हरी सिंह सोलंकी को सम्मानित किया गया। 75 वर्ष की उम्र में एलएलबी की उपाधि लेने वाले हरीसिंह सोलकी को देख कर कहा जा सकता है कि शिक्षा लेने की कोई उम्र नही होती।.    समारोह में मुख्य अतिथि रमेश नेगी, रिटार्यड आईएएस, चेयरमैन 5वी फीस रेगुलेटरी कमेटी ने उपाधि ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और सफल जीवन के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि विधि के विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं के प्रति हमेशा सजग और जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि  मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि वर्ष 2018 में स्थापित इस लॉ कॉलेज में प्रदेश ही नहीं अपितु दूसरे राज्यों की छात्र-छात्राएं भी अध्ययन के लिए आते हैं और यह जानकर हर्ष की अनुभूति हो रही है कि यहां के विद्यार्थियों ने विधि के क्षेत्र में दादरा नगर हवेली को गौरवान्वित किया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यहां के विद्यार्थी समाज व देश में व्याप्त कानूनी समस्याओं के समाधान में अपना अमूल्य योगदान देने का कार्य करेंगे। विशिष्ट अतिथि दीपक मुकादम, कुलपति प्रतिनिधि, यूनिर्वसिटी ऑफ मुंबई ने कहा कि दीक्षांत समारोह एक ऐसा विशेष अवसर होता है, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा अपने अध्ययन काल में की गई कड़ी मेहनत को लक्ष्यों की प्राप्ति व सफलता हासिल करने से जुड़ते हुए देखते हैं। इस यात्रा में हमारे विद्यार्थी कई असाधारण क्षणों का अनुभव करते हैं। यह समारोह अन्य अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का भी कार्य करता है।अपने उद्बोधन में लांयस क्लब ऑफ सिलवासा चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहान ने कहा कि इस लॉ कॉलेज का उद्देश्य ऐसे अधिवक्ताओं को तैयार करना होता है जो व्यावसायिक रूप से कुशल हों एवं गहन ज्ञान रखते हों। वे न केवल अधिवक्ता और न्यायाधीश बनें बल्कि जन-अपेक्षाओं को पूरा करने तथा भारत के संविधान की रक्षा करने के लिए तैयार हों। आज विधिक पेशे में उसी प्रकार प्रतिभावान लोग आकर्षित हो रहे हैं जिस प्रकार पहले चिकित्सा और इंजीनियरिंग के पेशे में होते थे। विधि व्यवसाय को हर उस समाज में नेक पेशा माना जाता है जहां कानून का शासन चलता। यहां से निकलने वाले छात्र कुशल अधिवक्ता, जज, कार्पोरेट जगत के एडवाईजर बनकर हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिचर्स कॉलेज का नाम रोशन करें।दादरा नगर हवेली में हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिचर्स कॉलेज ने लॉ के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस कॉलेज के शुरू होने से प्रदेश के युवा अपने हक एवं अधिकार के प्रति जागरूक हुए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश नेगी, रिटार्यड आईएएस, चेयरमैन 5वी फीस रेगुलेटरी कमेटी, विशिष्ट अतिथि दीपक मुकादम, कुलपति प्रतिनिधि, यूनिर्वसिटी ऑफ मुंबई,  सुर्वना महादिक, डेप्यूटी रजिस्ट्रार ऑफ मुंबई यूनिर्वसिटी, लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहान, सेक्रेटरी ए. नारायणन, ट्रेजरर विश्वेष दवे, ज्वाइंट ट्रेजरर जयेन्द्र सिंह राठौड़, ज्वाइंट सेक्रेटरी हीराभाई पटेल, पूर्व सांसद सीताराम गवली, डॉ. अनुकूल नीकम, अभीषेक एफ. चौहान सेक्रेटरी, हवेली फांउडेशन, श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की इंचार्ज प्रिंसिंपल डॉ. सीमा पिल्लई, आईक्यूएसी क्वार्डिनेटर जानवी आरेकर, हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिचर्स की इंचार्ज प्रिसिंपल निशा पारेख सहित कॉलेज एवं लायंस इंग्लिश स्कूल के स्टाफ एवं सिलवासा न्यायालय के एडवोकेट उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here