

तपोवन, संजान : सूरत की सरकारी स्कूल में हुए जघन्य अपराध की जानकारी काफी लंबे वक्त से प्रशासन को दी हुई है लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन के द्वारा कोई कड़े कदम नहीं उठाए गए। इसके चलते आम आदमी पार्टी ने यह फैसला किया कि जिला बाल सुरक्षा आयोग को भी इस बात की जानकारी दी जाए और सरकार के ऊपर दबाव बनाया जाए ताकि जल्द से जल्द अपराधी आचार्य के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए। इसके चलते ही आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राकेश हिरपरा की अगुवाई में आम आदमी पार्टी महिला विंग के द्वारा पूरे सबूतों के साथ जिला बाल सुरक्षा अधिकारी से मिलकर फरियाद दाखिल की है। 3 दिन पहले आम आदमी पार्टी के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस सरकारी स्कूल में आचार्य के द्वारा बच्चों का यौन शोषण हो रहा है इसकी जानकारी दी गई थी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना के बारे में पीड़ित बच्चे के मां बाप 3 महीने से मदद की गुहार लगा रहे हैं और इसके लिए गांधीनगर से लेकर भाजपा के कमलम कि ऑफिस तक कई बार धक्के खा चुके हैं लेकिन किसी ने भी इन को न्याय दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। हमारा मानना है कि कहीं ना कहीं कहीं ना कहीं, शिक्षा के मंदिर में अपराध करने वाले हैवान को भाजपा बचा रही है। इससे पहले शनिवार 16 जुलाई को कमिश्नर के साथ मुलाकात में, उन्होंने सख्ती से कहा कि “हम शिकायत तभी दर्ज करेंगे जब कोई निगम, समिति या अभिभावक शिकायतकर्ता बन जाएगा। राकेश हिरपरा या आम आदमी पार्टी तीसरे पक्ष के रूप फरयादी बनना चाहे तो हम वैसे फ़रियाद दाखिल नहीं कर सकते।” लेकिन आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ हैं और हम पूरी कोशिश करेंगे कि उस हैवान आचार्य को कड़ी से कड़ी सजा मिले और पीड़ित बच्चे को न्याय मिले। हमने कमिश्नर को भी आवेदन पत्र दिया था लेकिन अभी तक इस मामले में कोई प्रगति नहीं दिख रही। लेकिन हमें आशा है कि जिला बाल सुरक्षा अधिकारी के द्वारा इस मुद्दे पर संज्ञान लिया जाएगा और सरकार पर दबाव बनाया जाएगा कि अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो और बच्चे को न्याय मिले।




