

तपोवन,संजान:दि.13-07-2022 के दिन लॉयन्स क्लब ऑफ उमरगांव की तरफ से लॉ.अनिलभाई जैन को अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए इंस्टॉलशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लॉयन्स क्लब ऑफ उमरगांव द्वारा 2022-23 की नई टीम का आयोजन किया गया और लॉ.अनिलभाई जैन को लॉ.गणेशभाई बारी की जगह पर नए अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और लॉ.गणेशभाई बारी द्वारा दीप प्रागट्य करने के साथ कि
गई,लॉयन्स सदस्यो द्वारा चावल का स्वस्तिक बनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व वन-विभाग राज्य मंत्री और फिलहाल उमरगांव तालुका के विधायक रमणभाई पाटकर ने लॉयन्स क्लब की जमकर तारीफ करते हुए बताया कि स्कूलों में लॉयन्स क्लब द्वारा बहोत सारे काम किये गए है और बच्चो को शुद्ध पानी मिल सके इसलिए आर.ओ. की सुविधा मुहैया कराई गई,बच्चों को मुफ्त में भोजन कराना,नोटबुको का वितरण करना जैसे कामो की तारीफ की।
इंस्टॉलशन अफसर लॉ.हेमंत पटेल ने बारी-बारी से सभी नए सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया,लॉ.अनिलभाई जैन को लॉयन्स क्लब ऑफ उमरगांव की सारी जवाबदारी सौंपी गई,लॉ.अनिलभाई जैन ने क्लब की जिम्मेदारी तहे दिल से उठाएंगे ऐसा विश्वास दिलाते हुए लोगो का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉ.मुकेश पटेल,लॉ.हेमंत पटेल,लॉ.मोहनलाल शाह,लॉ.रामसिंह भाई,लॉ.सतीषभाई पटेल और लॉयन्स क्लब के साउथ जॉन की लॉ.प्रियंका रावल और लॉ.मोना देसाई सहित सदस्यों ने भी उपस्थिति बताई।
इस कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री और फिलहाल के विधायक रमणभाई,जिला पंचायत के दंडक दीपक मिस्ट्री,जिला पंचायत बांधकाम शाखा के अध्यक्ष मुकेश पटेल,उमरगांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष जिग्नेशभाई बारी,रोटरी क्लब उमरगांव के प्रमुख मिलिनभाई सोनपाल,मरीन के पुलिस इंस्पेक्टर राजूभाई मेहता,उमरगांव तालुका भाजपा प्रमुख दिलीप भंडारी सहित अनेक लोगो ने उपस्थिति बताई।




