
रोटरी क्लब सूरत ईस्ट द्वारा दि.12-07-2022 को बोधन गाँव मे स्थित प्राथमिक स्कूल के बच्चों के लिए चप्पल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था,इस बारे में माहिती देते हुए प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ.जगदीश वघासीया ने बताया कि पिछले जून महीने में लिटरसी मिशन के अनुसंधान में बोधान प्राथमिक स्कूल में नोटबुक वितरण का कार्यक्रम किया था तब स्कूल की आचार्या पायल बहन द्वारा बच्चो को चप्पल की जरूरत की जानकारी दी थी,इसलिए रोटरी द्वारा आयुर्वेद कॉलेज के आर.एम.ओ.वैद्य संजयभाई वर्मा के अनुदान से स्कूल के तमाम 328 जितने बच्चो को चप्पल वितरित की गई।
यह प्रोजेक्ट रोटरी क्लब के प्रमुख श्री महेशभाई रमानी तथा सेक्रेटरी रो.चिंतनभाई पटेल के मार्गदर्शन में किया गया था,इस कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख रो.डॉ.अमूलख सवानी तथा रो.किशोर बलर उपस्थित हुए थे और स्कूल के साथ संकलन रो.पंकजभाई रोमालिया ने किया था।



