
तपोवन,संजान:रोटरी क्लब सूरत ईस्ट द्वारा पिछले एक महीने से जरूरतमंद बच्चों के लिए नोटबुक वितरण कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें सूरत शहर के निगम स्कूलों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के स्कूलों और आदिवासी इलाकों के स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को नोटबुक बांटी गई.इस संबंध में रोटरी क्लब सूरत के पूर्व अध्यक्ष एवं साक्षरता मिशन अंतर्गत नोटबुक वितरण परियोजना के अध्यक्ष डॉ.जगदीश वाघासिया ने विशेष जानकारी देते हुए कहा कि रोटरी वर्ष 2021-22 के अंतिम भाग में अध्यक्ष श्री मनहर वोरा एवं सचिव रो.कीर्ति खेनी ने नोटबुक वितरण का एक मेगा प्रोजेक्ट करने का फैसला किया है जो मेरे अलावा रो.पंकज भाई रमोलिया को सौंपा और एक लाख नोटबुक बांटने का फैसला किया। परियोजना बहुत बड़ी थी। हम दान के लिए दाताओं को खोजना चाहते थे, लेकिन यह परोपकारियों की भूमि है, इसलिए हमें विश्वास था कि हमारी परियोजना पूरी होगी।सबसे पहले 10000 नोटबुक का अनुदान अमी आर्गेनिक की तरफ से रो.नरेश पटेल और रो.चेतन वघासिया की घोषणा के बाद पीपी सवानी ग्रुप की ओर से 10101 नोटबुक्स के अनुदान की घोषणा सम्मानित वल्लभभाई सवानी की और से की गई,उसके बाद फिर चिराग जेम्स के माननीय सुरेशभाई से 5000 नोटबुक के दान की घोषणा की गई उसके बाद रोटेरियन मित्रो की ओर से खुद की शक्ति के मुताबिक दान किया गया,और खुशी की बात तो यह है की सूरत नगरनिगम के 11 स्कूल,ग्रामीण सूरत के 7 स्कूल,तापी जिले के 2 आश्रम स्कूल और डांग जिले के 3 आश्रम स्कूल ऐसे कुल मिलाकर 19 कार्यक्रमो द्वारा 25 स्कूलों के 11011 जरूरतमंद बच्चो तथा गंगा स्वरूप बहनों के 27 जितने एवं वराछा कतारगाम के विस्तार के नगरनिगम की स्कूलो के अनाथ बच्चे जिनके माता एवं पिता तथा दोनों की गैरहाजिरी में 941 बच्चों को 63000 जितनी नोटबुक का वितरण किया,इस कार्य मे डॉ. जगदीश वघासीया के साथ रो.पंकज रामोलिया ने जहेमत उठाई और सभी स्कूलों के एक-एक लीडर को जवाबदारी सौंप कर स्कूलों के साथ अच्छे तरीके से संकलन करते हुए कार्यक्रमों को पूर्ण किया।पूरे प्रोजेक्ट में पूर्व प्रमुख रो.डॉ.अमूलख सवानी द्वारा पूरी तरीके से निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ,साथ-साथ पूर्व प्रमुख रो.राजेश बघासीया ने इस पूरे प्रोजेक्ट में को-ऑर्डिनेटर के तौर पर बेहतरीन काम किया है।पूर्व प्रमुख रो.किशोर बलर की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों में समन्वित बौधान,पाटना, वरेली,वडोद और अरेठ जैसे गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में नोटबुक के वितरण का कार्यक्रम किया। डांग क्षेत्र के स्कूलों में रो.भावेश गढ़िया और रो.अल्पेश बाबरिया द्वारा संकलन कर मालेगांव,लिंगा और सुबीर जैसे गांवों में नोटबुक का वितरण किया,रो.कल्पेश बलर,रो.रिनेश भिमानी,रो.घनश्यामभाई पंचानी,रो.नितेश वागड़िया ने नगरनिगम के 11 विद्यालयों के साथ-साथ ईशनपुर व सीतापुर के प्राथमिक विद्यालयों का समन्वयन कर नोटबुक वितरण का कार्यक्रम किया।इस सेवाकिय कार्य में न लाभ न हानि के आधार पर एक उच्च गुणवत्ता वाली नोटबुक छापकर दी गई है।इस प्रकार परियोजना रोटेरियन मित्रों के वित्तीय और श्रम समर्थन, दाताओं से वित्तीय अनुदान और पूर्व अध्यक्षो के मार्गदर्शन के साथ-साथ समय दान के सहयोगात्मक प्रयास के साथ बहुत अच्छी तरह से पूरा किया गया है।वर्ष 2022-23 के रोटरी के वर्तमान अध्यक्ष रो.महेशभाई रमानी ने कहा कि सचिव रो.चिंतन पटेल और नए बोर्ड के साथ विचार-विमर्श कर हम इस के खूबसूरत प्रोजेक्ट को अगले साल बड़े पैमाने पर जारी रखेंगे, ताकि जरूरतमंद बच्चों को इसका लाभ मिल सके।



