
तपोवन, संजान :आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया ने सूरत में महत्वपूर्ण मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, हम सब ने देखा कि भाजपा ने अपनी प्रदेश की मीटिंग में किस तरीके से फाइव स्टार फैसिलिटी में अपना कार्यक्रम किया। काजू बादाम से लेकर विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी लेकिन आज पूरे गुजरात में हो रहे बारिश की वजह से काफी जगह पर जनता को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है।। पूरे गुजरात में लगातार बारिश होने की वजह से जनता के हाल बेहाल है। काफी सारी जगह पर हालात इतने बुरे हैं कि काफी लंबे वक्त तक लोगों को परेशानियां भुगतनी पड़ेगी और काफी जगह तो लोगों के पास खाने-पीने की भी व्यवस्था नहीं होगी। लेकिन भाजपा के नेता आज जनता की सेवा करने से भाग रहे हैं। ऊपर से भाजपा के नेता निम्न कक्षा की बातें कर रहे हैं। वलसाड जिले में भी बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है और जनता के हालात खराब है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस विकट परिस्थिति में जनता की सेवा करने में लगे हुए हैं और ओर भी जगहों पर सेवा देने के लिए तैयारियां की जा रही है। अहमदाबाद में भी सेवा कार्य में हमारे कार्यकर्ता लगे हुए हैं और फूड पैकेट से लेकर तमाम जरूरी चीजों के ऊपर अभी काम चल रहा है। आज पूरे गुजरात में जिस तरीके से सड़के टूटी है इससे भाजपा का भ्रष्टाचार सबके सामने आ रहा है। आज गुजरात में विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। यह काफी निंदनीय है। हम सरकार से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द जनता को परेशानियों में से निकाला जाए, बेहतर व्यवस्था की जाए और टूटी सड़कों की मरम्मत का काम भी जल्द से जल्द किया जाए। मनोज सोरठिया ने एक और मुद्दे पर बात करते हुए बताया की कुछ समय पहले गोवा में चुनाव हुआ लेकिन किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। और आज चुनाव के से 3 महीने के बाद कांग्रेस पार्टी के लगभग सारे विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे फिर एक बार साबित होता है कि पूरे देश में भाजपा और कांग्रेस एक पार्टी है। गोवा के लोगों का कांग्रेस ने अपमान किया है और गुजरात में भी यह बार-बार हुआ है। गुजरात की जनता को हम यह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस को वोट मतलब भाजपा को वोट। इसीलिए गुजरात में सिर्फ आम आदमी पार्टी को ही चुने क्योंकि आम आदमी पार्टी ही भाजपा को हरा सकती है। हम एक और बात बताना चाहते हैं कि भाजपा ने फिर से एक बार शर्मनाक काम किया है, भाजपा ने एक लिस्ट जारी करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के यह नेता – कार्यकर्ता भाजपा में जुड़े हैं, और उस लिस्ट में जो नाम थे वह लोग आज भी आम आदमी पार्टी में ही सक्रीय है। भाजपा बस झूठ फैला रही है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में जुड़ रहे हैं। गुजरात की भाजपा सरकार एकदम निर्लज्ज और झूठी सरकार है। लेकिन इससे उल्टा भाजपा के कामकाज से नाराज होकर भाजपा के काफी नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में जुड़ रहे हैं।




