
तपोवन, संजान :उमरगांव नगरपालिका क्षेत्र में विकास के कामो की गति मंद। 2 वर्षों के समय में रुपये 7 करोड़ के बिल चुकाए गए,कुछ शंकास्पद बिलो को चुकाए जाने पर पक्ष और विपक्ष दोनों में माहौल गरमाया,दि.9-5-2022 को कारोबारी में कुल मिलाकर 128 जितने बिलो का 7,24,82515 रूपये का बिल चुकाए जाने पर विवाद और राजपरा ब्रदर्स को चुकाए गए बिलो के लेकर के सवाल खड़े हो रहे है।
राजपरा ब्रदर्स को चुकाए गए 1,1303146 रुपये की जांच की मांग की जा रही है,128 क्रमांक में जेटिंग मशीन के रिपेरिंग का खर्च 4 लाख बताया गया।
उमरगांव नगरपालिका में अंधेरी नगरी और गँडू राजा का शासन है ऐसा प्रतीक हो रहा है,भाजपा शासित उमरगांव नगरपालिका में पिछले 2 सालों के शासन में विकास के कामो की गति मंद पड़ी है,फिर भी बिलो को चुकाने के अधिकारी और कारोबारी अधिकारी सहित पदाधिकारियों का उत्साह सात वे आसमान पर है।
पिछले 2 वर्षों में उमरगांव नगरपालिका के शासकों और अधिकारियों की कामगिरी को लेकर अनेक आक्षेप लगाए गए है,हाल ही में उंगलियों से भी नगरपालिका के काम गिने जा सकते है सिर्फ इतने ही विकास के काम चल रहे है,नगरपालिका के अधिकारियों में सिर्फ बिल चुकाने का उत्साह नजर आ रहा है,यह उत्साह कही न कही लगे हुए आरोपो को सच साबित कर रहे है,अन्य कुछ पानी-पुरवठा को लगते हुए बिलो को भी फ़िल्टर वॉटर के लिए चुकाए गए 5 जितने बिलो की रकम 50 लाख चुकाई गई है,इस पर भी आरोप लगाए जा रहे है।
जहाँ राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त वहीवट के लिए अन्य राज्यो को उदाहरण देती है,वहीँ उमरगांव नगरपालिका में भाजपा का शासन है परंतु पदाधिकारीयो की वहीवट पर पकड़ के अभाव से और कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मानसिकता के कारण बार-बार विवाद देखने को मिलता है।
पिछले 2 सालों में लगभग 7 करोड़ से ज्यादा के बिल चुकाए जा चुके है,जिस में कुछ बिलो के सामने सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने आशंका जाहिर करते हुए बिल चुकाने से सहमत नहि है ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है।
आनेवाली 12 तारीख को सामान्य सभा मे नाराज सदस्य बिल चुकाने को लेकर कारोबारी और चीफ अफसर के सामने अपनी बात रखेंगे और जो बिल चुकाने के पात्र नही उन बिलो के जांच की मांग करेंगे।
उमरगांव नगरपालिका के शासन को देखते हुए निर्यायक स्थान पर बेठे हुए भाजपा के आगेवान क्या अब उमरगांव नगरपालिका के विवादित होदेदारो और भ्रष्टाचार के आरोपो से घिरे हुए वहीवटदारो पर कारवाई करेंगे?



