
तपोवन, संजान : दीव नगरपालिका के चुनाव में सभी 13 सीटों पर भाजपा का कमल खिला है. दीव के इतिहास में पहली बार किसी भी एक पार्टी को शत-प्रतिशत यश मिला है l 15 साल के बाद सत्ता में लौटी भाजपा ने काँग्रेस का सुपडा साफ किया है. ना काँग्रेस कोई प्रत्याशी खडा कर सकी, ना ही अन्य कोई दल भाजपा के सामने चुनौती खडा कर सके.
दीव के 13 सीटों में से 6 सीटें पर भाजपा के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गये थे. बाकी 7 सीटों के लिये 7 जुलै को मतदान हुआ था. भाजपा ने इन सातों ही सीटों पर जबरदस्त जीत हासिल की है l
दीव में विगत 15 सालों से काँग्रेस की निरन्तर सत्ता रहीं, लेकिन काँग्रेस को भी इतना शत- प्रतिशत यश कभी नहीं मिला था. ये चमत्कार भाजपा ने इस बार करके दिखाया है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टंडेल, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती विजया रहाटकर, सांसद लालूभाई पटेल, चुनाव प्रभारी विशाल टंडेल, जिलाध्यक्ष बिपिन शाह आदी के नेतृत्व में यह चुनाव लढा गया था.
प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट वाजा, जिल्हा प्रभारी जिग्नेश पटेल, जिला पंचायत की अध्यक्षा अमृता बामनिया, वरिष्ठ नेता रामजी पारसमणी, दमण जिल्हा पंचायत के अध्यक्ष नवीन पटेल और चुनाव प्रबंधन समिती के सचिव बी. एम. माछी का भी योगदान रहा l
“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणा से व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा जी के मार्गदर्शन में भाजपा ने ये अभूतपूर्व विजय प्राप्त किया है. मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जन जन तक ले जाने में हम सफल रहे है. इसका सारा श्रेय दीव की जनता और भाजपा के कार्यकर्तांओं को जाता है”, ऐसी भावना राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी विजया रहाटकर ने व्यक्त कीl
प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टंडेल ने विश्वास व्यक्त किया, की दीव के सभी पार्षद जनसेवक बनकर काम करेंगे और दीव के विकास के लिये समर्पित रहेंगे.
चुने गये 13 पार्षदों में सात महिलांए है. 9 पार्षद युवा (45 साल से कम उम्र) है. अधिकतम आयु 54 साल की है. दीव नगरपंचायत को नया रूप, नये चेहरे देने की पहल भाजपा ने इस बार की है l


1 (जनरल) सुनीत श्यामजी सोलंकी
2 (जनरल) चिंतक सोलंकी
3 (महिला) भावना दुधमल
4 (जनरल) क्रिडेन जयंतीलाल
5 (जनरल) दिनेश कापड़िया
6 (महिला) नीता संदीप जाधव
7 (महिला) करुणा रवि सोलंकी
8 (महिला) वनश्री सुरेश सोलंकी
9 (जनरल) हरेश कापडिया
10 (महिला) हीना रतिलाल सोलंकी
11 (जनरल) विपुलकुमार सोलंकी
12 (महिला) हर्षिदा सोलंकी
13 (महिला – एससी) हेमलता सोलंकी



