सी.आर. पाटिल के खिलाफ लिंबायत पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराएंगे : गोपाल इटालिया

0
166

तपोवन, संजान : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का मुफ्त बिजली आंदोलन पूरे गुजरात के सभी जिले में, तहसील में, गांवों में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। पूरे गुजरात से इस आंदोलन को जनता का अभूतपूर्व समर्थन भी मिल रहा है। लाखों की तादाद में जनता इस आंदोलन के साथ जुड़ रही है। पूरे गुजरात में जगह-जगह होर्डिंग बैनर पोस्टर लगाकर मुफ्त बिजली आंदोलन का प्रचार किया जा रहा है।अरविंद केजरीवाल जी की सरकार दिल्ली में 200 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है और पंजाब में एक जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की शुरुआत हो जाएगी, तो हमारी गुजरात सरकार से यही मांग है कि भाजपा सरकार गुजरात की जनता को लूटना बंद करें और गुजरात में भी मुफ्त बिजली देना शुरू करें या फिर कम से कम बिजली को सस्ता किया जाए।मुफ्त बिजली आंदोलन के द्वारा जो जागरूकता फैलाई है उसके बाद अब गुजरात की जनता भी कह रही है कि बिजली मुफ्त होनी चाहिए और भाजपा को बिजली कंपनियों से मिलीभगत बंद करके जनता को फायदा पहुंचे वैसी बिजली व्यवस्था खड़ी करनी चाहिए।यह मुफ्त बिजली आंदोलन काफी सफल हो रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते है की भाजपा प्रमुख सी.आर. पाटील के इशारे पर जगह-जगह हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है, हम पर केस किए जा रहे हैं हमारे होर्डिंग और बैनर को फाड़ दिया जा रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिन पहले सी.आर. पाटिल ने तमाम हदें पार कर दी।सी.आर. पाटिल की गुंडागर्दी की राजनीति से पूरा गुजरात वाकिफ है लेकिन कुछ दिन पहले सी.आर. पाटिल जी ने सारी हदे पार कर दी। लिंबायत में हमारे कार्यकर्ता पंकजभाई ताहिर ने पूरे लिंबायत में जगह-जगह मुफ्त बिजली आंदोलन के पोस्टर और बैनर लगाएं और जनता तक बिजली आंदोलन के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया। लिंबायत में मुफ्त बिजली आंदोलन को जनता से अभूतपूर्व समर्थन मिला इस बात से परेशान होकर सी.आर. पाटिल जी ने पंकज भाई ताहिर को फोन करके धमकी भी दी। सी.आर. पाटिल ने कहा की “तुम्हारी इतनी हिम्मत हो गई कि तुम लिंबायत विस्तार में आम आदमी पार्टी का प्रचार कर रहे हो। अब मैं देखता हूं तुम्हें कौन बचाता है।” मुफ्त बिजली आंदोलन की सफलता से परेशान होकर अगर खुद सी.आर. पाटील ऐसी हरकतें करने पर आ गए हैं तो यह उनके लिए बिल्कुल शर्म की बात है। पंकजभाई ताहिर जो पहले भाजपा नेता थे। लेकिन जब आम आदमी पार्टी आई तो उन्हें आम आदमी पार्टी का काम पसंद आया इसलिए वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सी.आर. पाटिल को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके अलावा पंकजभाई मराठी समाज यानी सी.आर. पाटिल के समाज से आते है और वह कैसे पार्टी छोड़ सकते हैं, इस विचार से वो काफी बौखला गए है। लेकिन आज हम सी.आर.पाटिल द्वारा की गई गुंडागर्दी के खिलाफ लड़ने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी न्याय के लिए जो भी कदम उठाने होंगे वह उठाएगी। हम सी.आर. पाटिल से बिल्कुल नहीं डरते और अब आम आदमी पार्टी सी.आर.पाटिल की गुंडागर्दी गुजरात में नहीं चलने देगी।गोपाल इटालिया के साथ लिंबायत के कार्यकर्ता पंकजभाई ताहिर भी इस प्रेस वार्ता में मौजूद थे और उन्होंने सी.आर. पाटिल के फोन कॉल संबंधित जानकारी मीडिया के समक्ष रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here