
तपोवन, संजान : ओल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के आह्वान पर वेस्टर्न रेलवे एमप्लोइज यूनियन, मुंबई डिविजन के डिविजनल सेक्रेटरी प्रशांत कानडे के नृतत्व में समग्र मुंबई मंडल में और वलसाड के लोको शेड में ‘मांग दिवस’ मनाया गया।
मुख्य मांगे
1). रेलवे के सभी डिपार्टमेंट की वेकेंसी को तुरंत भरा जाये।
2). अंधाधुंध तरीके से पदों को समाप्त करना बंद करो।
3). न्यु पेंशन स्कीम को बंद करो, रेल कर्मचारियों को
पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दो।
4). 01-01-2020 से 30-06-2021 तक के 18महिने के महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का एरियस का भुगतान करो।
5). नाईट ड्यूटी अलाउंस की सिलिंग समाप्त करो। जो कर्मचारी नाइट ड्यूटी करता है सबको नाइट ड्यूटी भत्ता दो।
6). ग्रेड पे 5400 का
आश्वासित अपग्रेडेशन लागू करो।
7).HRMS से संबंधित समस्याओं का तुरंत निराकरण करो।
इस विरोध प्रदर्शन में मुंबई मंडल के जॉइंट डिविजनल सेक्रेटरी संजय सिंह वलसाड ब्रांच के सेक्रेटरी हुसेन बेलीम चेरमेन किशोर पटेल,रॉबिंसन जेम्स, मुनावर शेख, प्रसाद काजले, लेबिन जेकब,चेतन पटेल, नरेंद्र राजपूत,तुषार महाजन,संजय मोरे साथ में यूनियन के अन्य कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारीओ ने भाग लिया,जो ना मिली मजदूर की मांग रेल का चक्का होगा जाम के जैसे सूत्रोचार से वलसाड लोकोशेड का माहोल गरमा गया था



