वलसाड कलेक्टर को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने वापी में आयोजित कॉमेडियन वीर दास के कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की है।

0
154

“देश में जो स्थिति आज , वह यह है कि कहीं न कहीं ऐसे लोगों से प्रेरणा ली जा रही है. अगर यह कार्यक्रम होता है तो वलसाड जिले का माहौल भी खराब हो सकता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, हमने अपना पक्ष कलेक्टर को सौंपा है।”

तपोवन, संजान :
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ,वलसाड जिला ने वापी में आयोजित कॉमेडियन वीर दास के कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की है।
गौरतलब है की कॉमेडियन वीर दास के इस कार्यक्रम के मुख्य अभिनेता वीर दास हैं जो एक कॉमेडियन हैं जिसने संयुक्त राज्य अमेरिका में वर्ष 2021 में राष्ट्र के साथ-साथ भारतीयों के देवी-देवताओं के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीराम सीतामाता का अपमान करने वाले चुटकुले बनाए। मां भारती के साथ ही भारत में रहने वाले लाखों हिंदुओं के आराध्य देवता भगवान श्रीराम का भी अपमान किया गया था। वीर दास के खिलाफ मुंबई और दिल्ली में भी एफआईआर दर्ज किया गया था ।
विहिप कार्यकर्ताओं के अनुसार इस समय पूरे देश में चल रहे विवादों से देश का माहौल न बिगड़े ,देश में कहीं न कहीं ऐसे नकारात्मक लोगों से प्रेरणा ले सकते है. अगर यह कार्यक्रम रद्द नही होता है तो वलसाड जिले का माहौल खराब हो सकता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, विश्व हिंदू परिषद वलसाड जिला ने कलेक्टर से शो को रद्द करने की मांग की है। ज्ञापन दल में नरेंद्र पायक , अमित पटेल ,राजू मिश्र , नीरज द्विवेदी ,मयूर कदम ,हितेश देसाई समेत उपस्थित लोगों ने ज्ञापन सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here