
तपोवन, संजान :
माननीय प्रशाशक श्री प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में सभी तक सस्ती दावा पहोंचे वही हमारा लक्ष्य – डॉ. दास
जिल्ला समाहर्ता श्री राकेश मिनहास, जन प्रतिनिधिगण एवं अन्य प्रशाशानिक अधिकारी की रही उपस्थिती संघ प्रदेश के दौरे पर आए हुये भारत सरकार के माननीय संचार राज्यमंत्री श्री देवुसिंह चौहान ने आज दादरा नगर हवेली के सिलवासा में जन-औषधि केंद्र की मुलाक़ात ली जिनके साथ दादरा नगर हवेली के समाहर्ता श्री राकेश मिनहास, चुने हुये जनप्रतिनिधि एवं अन्य प्रशाशानिक अधिकारी गण भी मौजूद थे. माननीय मंत्रिजी ने दुकान में सभी से बात चित करके दुकानदार से सभी चीजो के बारे में जानकारी हासिल की. स्थल पर मौजूद प्रदेश के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वी.के. दास ने मंत्रिजी को जन-औषधि से हो रहे लोगो को फायदे के बारे में अवगत करवाया और जेनेरिक दवाइया के प्रति किस तरह लोगो को जागरूक किया जा रहा हैं उसपर भी जानकारी दी. साथ साथ जन-औषधि केंद्र के संचालको से भी माननीय मंत्री जी ने मुलाक़ात की और बात चित करने पर सभी संचालको ने खुसी जाहीर करते हुये बताया की मरीजो को सस्ती और अच्छी दवाइया उपलब्ध हो पा रही रही हैं और कुछ मरीज जोकि दावा लेने के लिए आए हुये थे उनसे भी बात की और सभी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के माननीय प्रशाशक श्री प्रफुल पटेल जी का आभार व्यक्त किया. स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वी. के. दास ने बताया की जन-औषधि जो हर मरीज को सस्ती और अच्छी दावा मिले जिसका लक्ष्य माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सोचा हैं उसको स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के माननीय प्रशाशक श्री प्रफुल पटेल जी के नेतृव और मार्गदर्शन में पूरा करने की पूरी कोशीश कर रहा हैं. आज भारत सरकार के माननीय संचार राज्यमंत्री श्री देवुसिंह चौहान जी ने जन-औषधि केंद्र की मुलाक़ात ली और वो काफी प्रभावित हुये की लोगो तक सरकार की योजना के तहत जन-औषधि के अंतर्गत जेनेरिक दवाइया मरीजो को आसानी से उपलब्ध कारवाई जा रही हैं. दादरा नगर हवेली में कुल मिलाके 21 जन-औषधि केंद्र हैं जिसपर मरीजो को अच्छी और सस्ती दवा आसानी से मिल सकती हैं. स्वास्थ्य विभाग हमेशा जन जन तक अच्छी और उच्च स्वास्थ्य सेवाए पहोंचे उसपर काम कर रहा हैं और जेनेरिक दवाई के प्रति सभी को जंगरुक किया जा रहा हैं ताकि जन-औषधि केंद्र से दावा ले सके और उसके फायदे को समझ सके.



