धोड़ीपाड़ा सांस्कृतिक हॉल में आयोजित हुआ छठवा सार्वजनिक सामूहिक विवाह,मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल बने मुख्य अतिथी….

0
155

तपोवन,संजान:उमरगॉव तालुका के धोड़ीपाड़ा गॉव में विधायक रमनभाई पाटकर द्वारा सामूहिक विवाह का कार्यक्रम 27 मई को रखा गया,इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
इस सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ-साथ सांसद श्री डॉ.के.सी.पटेल,कैबिनेट मंत्री श्री कनुभाई देसाई,कैबीनेट मंत्री श्री नरेशभाई पटेल ने भी उपस्थिति बताई,इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का बारी-बारी से तालुका के आगेवानो द्वारा फूल और हार से स्वागत किया गया और भूपेंद्र पटेल के साथ जितने भी मेहमानो ने उपस्थिति बताई उन सभी का एक-एक करके हुए स्वागत किया गया।
मामनीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल ने भी जिनका विवाह है उन सभी लगो को शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद दिया,साथ ही अभी के उमरगॉव विधानसभा के विधायक श्री रमनभाई पाटकर ने इस बार भी उमरगॉव में भाजपा ही जीतेगी ऐसा आश्वाशन दिया।
इस कार्यक्रम में उमरगॉव तालुका के भाजपा के लगभग सभी नेता उपस्थित रहे थे,जिला पंचायत प्रमुख अलका शाह,तालुका पंचायत प्रमुख रमेश धांगड़,उमरगॉव तालुका भाजपा प्रमुख दिलीप भंडारी,जिला पंचायत सदस्य दीपक मिस्ट्री,जिला पंचायत सदस्य मुकेश पटेल,सरिगॉव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की टीम,उमरगॉव एसोसिएशन की टीम ओर वापी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की टीम ने भी उपस्थिति बताई,उमरगॉव नगरपालिका की प्रमुख चारूसिला पटेल और उपप्रमुख गणेशभाई बारी के साथ-साथ अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here