माननीय प्रशाशक श्री प्रफुल पटेल जी के दिशा-निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा “EAT RIGHT MELA” का हुआ भव्य आयोजन, दा.न.ह. नक्षत्र वन – जुंप्रीम बीच दमन एवं दीव जेट्टी पर लोगो ने उठाया लुफ्ट .

0
174

तपोवन,संजान : इस कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति चौधरी – क्षेत्रीय निदेशक – पश्चिम क्षेत्र भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, प्रदेश के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वी. के. दास की रही उपस्थिती
योगा, जुम्बा डांस एवं खाने के स्टॉल पर दिखा लोगो का उत्साह, जमकर लोगो ने उठाया कार्यक्रम का लुफ्त.दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव स्वास्थ्य विभाग द्वारा “EAT RIGHT MELA” का भव्य आयोजन हुआ जिसमे की संघ प्रदेश के तीनों जिल्लों दादरा नगर हवेली के सिलवासा नक्षत्र वन, दमन के जुंप्रीम बीच एवं दीव के जेट्टी पर इस कार्यक्रम को रखा गया था. स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वी. के. दास ने जानकारी देते हुये कहा की प्रदेश के माननीय प्रशशक श्री प्रफुल पटेल जी के दिशा-निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा “EAT RIGHT MELA” का आयोजन किया गया जोकि खाद्य सुरक्षा के मद्देनजर पूरे भारत में चल रहा हैं उसिका हिस्सा बनते हुये हमने भी यह कार्यक्रम हमारे प्रदेश में आयोजन किया . यह कार्यक्रम 29 मई 2022 शाम 5 बजे से रखा गया था और यह कार्यक्रम दादरा नगर हवेली में नक्षत्र वन, सिलवासा – जुंप्रीम बीच, दमन और दीव जेट्टी पर आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में मुखा रूप से श्रीमती प्रीति चौधरी – क्षेत्रीय निदेशक – पश्चिम क्षेत्र भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण उपस्थित रही जिनहोने दमन और सिलवासा के कार्यक्रम में पहोंच कर भव्य शुरुआत की. इस मौके पर श्रीमती प्रीति चौधरी ने कहा की हमारे निजी जीवन में सही खाना सही सेहत के तरफ आगे बढ्ने की सीडी होती हैं. अगर हम सही और पौष्टिक आहार नहीं लेंगे तो कई सारी बीमारियो का सामना करना पड़ सकता हैं. स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वी. के. दास ने बताया की स्वास्थ्य विभाग के तरफ से यह कार्यक्रम रखा गया हैं और सभी लोगो को स्वस्थ्य रहने का उत्तम तरीका हैं सही खाना और पौष्टिक आहार साथ साथ व्यायाम और कसरत भी जरूरी हैं जिसके लिए आज हमने इस कार्यक्रम में अलग अलग प्रकार के खाने-पीने का स्टॉल, अलग अलग तरह ने व्यंजन बनाने की सीख, पौष्टिक आहार से होने वाले फायदे जेसे स्टॉल और साथ में जुमबा, योगा, बच्चो के लिए खेल और गेम्स जेसी मनोरंजक कार्यक्रम रक्खी हैं. इसी कार्यक्रम के अंतर्गत संघ प्रदेश के कॉलेज में कई सारे स्पर्धा भी रखा गया था जेसे की Poster बनाने की स्पर्धा, Quiz स्पर्धा जिसमे कई सारे बच्चो ने हिस्सा लिया जिनमे विजेताओ को ईमान भी दिया गया. इस कार्यक्रम में दादरा नगर हवेली एवं दमन की नर्सिंग कॉलेज एवं मेडिकल कॉलेज के छत्र-छात्राओ ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया. लोगो का उत्साह इस कार्यक्रम में देखने मिला जहा हर स्टाल में भीड़ थी वही जुम्बा डांस में लोगो ने लुफ्ट लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here