Home गुजरात बड़ौदा की पुलिस इंस्पेक्टर विलाबहन वी.चौधरी द्वारा LRD के उम्मीदवारो को रहने...

बड़ौदा की पुलिस इंस्पेक्टर विलाबहन वी.चौधरी द्वारा LRD के उम्मीदवारो को रहने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई….

0
189

तपोवन,संजान:कपराडा शिक्षा समूह द्वारा छात्रों को समायोजित करने की पहल को इस पीआई महोदया द्वारा सफल बनाया गया है।
कपराड़ा के अलावा,उन्होंने धरमपुर,अहवा डांग तक के छात्रों के लिए भोजन की व्यवस्था करने और उन्हें समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने की जिम्मेदारी भी ली।
कपराडा से 135 एवं धरमपुर,आहवा डांग और तापी व्यारा के 45 ऐसे कुल 180 से अधिक उम्मीदवारों के लिए अपना समय आवंटित किया। घर की व्यवस्था की,रोशनी,पंखे,तकिए और पानी की सुविधा मुहैया कराई,साथ ही उमीदवारों का समय बर्बाद न हो इसके लिए मौके पर ही भोजन की व्यवस्था की।
यह मैडम सूरत के मांडवी तालुका से हैं और वर्तमान में बड़ौदा में सर्विस कर रही हैं।कपराड़ा से दूर होने के बावजूद उन्होंने बलसाड़,डांग क्षेत्र के छात्रों के लिए निःस्वार्थ जोरदार परिश्रम किया है जो कि काबिले तारीफ है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!