Home गुजरात उमरगॉव तालुका आम आदमी पार्टी के प्रमुख पद पर मालखेत के अश्विनभाई...

उमरगॉव तालुका आम आदमी पार्टी के प्रमुख पद पर मालखेत के अश्विनभाई पाटकर की हुई नियुक्ति….

0
186

तपोवन,संजान:दि.15-04-2022 के दिन उमरगॉव तालुका आम आदमी पार्टी के नए प्रमुख मालखेत के अश्विनभाई पाटकर को बनाया गया,बलसाड़ जिला प्रमुख जीतूभाई देसाई के हस्तक अश्विनभाई पाटकर को तालुका प्रमुख होदे का पत्र मालखेत के पाटकर फलिया में दिया गया।
मालखेत के पाटकर फलिया में 15 अप्रेल को एक मीटिंग का आयोजन किया गया इस मीटिंग में बलसाड़ जिला के प्रमुख जीतू भाई,बलसाड़ जिला युवा संगठन प्रमुख निमेषभाई सोलंकी द्वारा कार्यकर्ताओ को आम आदमी पार्टी के बारे में जानकारी दी गई ओर दिल्ली में विकास के जो काम हो रहे है उसके बारे में बताया गया,अश्विनभाई पाटकर को प्रमुख पद की नियुक्ति करने पर मालखेत और आसपास के गाँवो में जो आप पार्टी के कार्यकर्ता है उन लोगो में खुशी की लहर फैल गई।
इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी दिल्ली की टीम से सोनुकुमार जी,मितेश जी,हेमंत जी,बलसाड़ जिला प्रमुख जीतूभाई देसाई,युवा संगठन प्रमुख निमेषभाई सोलंकी,मीडिया इंचार्ज वसीमभाई बेलिम,उमरगॉव तालुका संगठन मंत्री इम्तियाजभाई पठान और प्रभारी मिंटुभाई जैस्वाल सहित अनेक लोगो ने उपस्थिति बताई।
अश्विनभाई पाटकर ने तालुका की कमान संभालते हुए लोगो को आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी उमरगॉव तालुका के लिए अच्छे काम करेगी और तालुका का विकास करेगी।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!