
तपोवन,संजान:बलसाड़ जिले से प्रकाशित होने वाले अखबार दक्षिण गुजरात वर्तमान के तंत्री(मालिक) पुण्यपाल शाह को बलसाड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया,साथ ही उनके चाचा का नाम भी शामिल किया है।
पुण्यपाल शाह के ऊपर पुलिस द्वारा आरोप लगाया गया है।दक्षिण गुजरात वर्तमान अखबार में दारू की हेराफेरी को लेकर एक समाचार प्रकाशित किया गया था की दारू की हेराफेरी को लेकर वहीवटदारो ने बुटलेगरो के साथ सेटिंग कर लिया है,इस बात से बलसाड़ की पुलिस तात्कालिक एक्शन मूड में आई ओर FIR दर्ज करने के साथ-साथ अखबार के तंत्री पुण्यपाल शाह को गिरफ्तार भी कर लिया गया था,उनकी गिरफ्तारी के बाद ताबड़तोड़ दक्षिण जॉन के सारे पत्रकारों ने पुलिस के उपर अपना आक्रोश व्यक्त किया है।
दक्षिण जोन के सारे पत्रकारों ने तंत्री पुण्यपाल शाह के सपोर्ट में आए ओर पुलिस पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि भारत देश के चौथे स्तंभ को दबाने की कोशिश की जा रही है।
इस गिरफ्तारी से नाराज पत्रकारों ने गृह राज्यमंत्री श्री हर्ष संघवी को आवेदन पत्र दिया है और साथ ही सत्ता का दुरुपयोग करने वालो के खिलाफ कड़क कार्रवाई करने की मांग भी की है।





