
तपोवन,संजान: उमरगाम के गांधीवाडी के मन्नत बिल्डिंग के पीछे भंगार का गोदाम बना हुआ है।जहां अचानक से आग लग गई।दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत के बाद मन्नत बिल्डिंग के पीछे बने भंगार के गोदाम में लगी भीषण आग को बुझाने में पाई सफलता।
उमरगाव के गांधीवाडी इलाके में मन्नत बिल्डिंग के पीछे बने भंगार के गोदाम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है,घंटो कडी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, हालांकि आगजनी में किसी भी तरह की कोई हताहत की जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।
रहवासी इलाके के पीछे भंगार के गोदाम होने से किसी तरह की अप्रिय घटना घटित हो सकती थी,परंतु किसी भी तरह की कोई बड़ी घटना नहीं घटी,घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फिलहाल आगजनी के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंच गई थी,अभी तक किसी को जानहानि या हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
इस आग पर भी बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका था। इस आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पडी,हालांकि भंगार या किसी भी प्रकार का गोदाम रहवासी इलाके में नही होना चाहिए,क्योंकि ज्यादातर भंगार समेत के गोदामों में आए दिन आगजनी जैसी घटनाएं घटित होती रहती है।ईसलिए प्रशासन को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए की रेसीडेंशियल जगह पर गोदाम नहीं होने चाहिए,क्योंकि किसी तरह की अप्रिय घटना घटित होने को नहीं टाला जा सकता है।






