
तपोवन, संजान : मीरामार, गोवा का एक शानदार बीच हैं, इस बीच का नाम मीरामार एक पुर्तगाली शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है समुद्र को निहारना । दरअसल मीरामार बीच से अरब सागर का एक बेहद ही अद्भुत, और खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है । आप हनीमून टूर, दोस्तों के साथ या फेमिली के साथ की गई यात्रा में यहा जा सकते हैं ! ये स्थान की दृष्टि से गोवा का सबसे अच्छा बीच है । और इसकी सबसे खास बात तो ये हैं, कि मीरामार गोवा की राजधानी पणजी से केवल 3 किलोमीटर की ही दूरी पर स्थित है । जिस वजह से ये पर्यटकों के बीच में खासा मशहूर भी है, और यहां पर पर्यटक आ कर, अपना एक अच्छा रोमेंटिक वक्त बिताना पसंद भी करते हैं । ये उस जगह स्थित है जहां पर मांडोवी नदी अरब सागर में जा कर मिलती है ।मीरामार बीच में पर्यटकों के ठहरने के लिए पर्याप्त होटलों की व्यवस्था भी है, जिससे गोवा आने वालों के लिए रहने की उचित जगह बनती हैं । इसके पीछे की वजह इसका पणजी से पास होना भी है । मीरामर बीच पर सुनहरी रेत पर खजूर के पेड़ों की कतारें लगी हैं । जो कि बेहद खूबसूरत लगते हैं । 2 किलोमीटर लंबा तट, और चांदी जैसी प्रतीत होने वाली रेत वाले क्षेत्र में होने से, ये बीच शाम की सैर के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है । इस क्षेत्र में स्थित बीचों पर बिखरी रेत, रात की चांदनी में अद्भुत ही चमक बिखेरती हैं, जो कि काफी ज्यादा पसंद की जाती है । डोना पाउला और अगुआड़ा का किला जैसे पर्यटक स्थल भी मीरामार बीच के बहुत पास ही स्थित है ! आप इस बीच में रिलैक्स करने के बाद वहां पर भी जा सकते हैं ! इस बीच के पास शॉपिंग करने के लिए भी अनेक छोटी-छोटी जगहें मिल जाएंगी । जहां से फेनी, काजू और भी कई तरह की गोवा की मशहूर चीजें खरीदारी के लिए मिल जाएंगी ।





