
तपोवन,संजान:छोटे होदे की बड़ी लड़ाई में ईश्वरभाई बारी की टीम विजेता हुई थी ओर सचिन कॉन्ट्रेक्टर की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
कुछ दिनों से काफी अटकले चल रही थी कि उमरगॉव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का प्रमुख कौन होगा?
2 अप्रैल को भगवानभाई भरवाड के जन्मदिन के अवसर पर जिग्नेशभाई बारी को प्रमुख पद के लिए चुना गया।
24 मार्च को UIA का चुनाव हुआ था और दोनों ही टीमो ने जितने के लिए काफी महेनत की थी।
उमरगॉव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव में दोनों ही टीमो ने काफी संघर्ष किया,लेकिन।ईश्वरभाई बारी राजनीति के बहोत ही पुराने खिलाड़ी है ओर आख़िरी समय मे कैसे बाजी मारनी में इसके बारे में उनको बहोत ही अच्छी तरीके से पता है।
ईश्वरभाई बारी ने UIA की मीटिंग खत्म होने के बाद सभी विजेता हुए सदस्यो से बात की ओर उमरगॉव की इंडस्ट्रीज को कैसे विकास के पंथ पर ले जाना है उसके बारे में सदस्यो से चर्चा की।
अंत मे इश्वरभाई बारी ने मीडिया से बात की ओर इंडस्ट्रीज के लिए अच्छा काम करेंगे ऐसा आश्वासन दिया,साथ ही जिग्नेशभाई बारी को प्रमुख पद की नियुक्ति के लिए लोगो ने शुभकामनाएं भेजी।






