स्वास्थ्य निदेशक डॉ.वी.के.दास के नेतृत्व में विनोबा भावे सिविल अस्पताल में 7 वर्षीय बच्चे के गले से सिटी निकाली,बच्चे ने गलती से सीटी निगल ली थी,उसका तत्काल कठिन Bronchoscopy किया,बच्चा अब बिल्कुल स्वस्थ्य….

0
144

तपोवन,संजान:स्वास्थ्य निदेशक डॉ.वी.के.दास के नेतृत्व में विनोबा भावे सिविल अस्पताल में 7 वर्ष के बच्चे के गले से Bronchoscopy कर सिटी निकाली,बच्चे ने गलती से सिटी निगल ली थी।
सर्जन की टीम ने स्वास नली से होते हुये फेफड़े की नली में फंसी हुई प्लास्टिक की सीटी को बाहर निकाला,इस तरह की कठिन प्रक्रिया को चिकित्सको की टीम ने 2 घंटे में पूरा किया।
श्री विनोबा भावे सिविल अस्पताल में दिनांक 04-04-2022 के रात एक 07 वर्षीय बच्चा अशोक यादव जो की दमन का रहवासी हैं उसे लाया गया.बच्चे के परिजनो से पूछे जाने पर पता चला की बच्चे को सांस लेने में कुछ तकलीफ हो रही है और बच्चा बहोत डरा हुआ हैं,फिर यह भी बताया की इसने प्लास्टिक की सीटी 3 दिन पहले खेलते समय गलती से निगल ली हैं,जिसके बाद तुरंत ही बच्चे को दमन मरवड़ अस्पताल में ले जाया गया था और आगे की हेतु विशेषज्ञ चिकित्सको को दिखाने के लिए सिलवासा के श्री विनोबा भावे सिविल अस्पताल में भेजा गया. बच्चे के अस्पताल में आते ही ENT सर्जन एवं बच्चो के विशेषज्ञ की टीम ने जांच पड़ताल की,जिसमे प्लास्टिक की सीटी स्वास नाली से होते हुये फेफड़े के नली में फस गई थी,जिसे CT Scan एवं X-Ray में देखा जा सकता था।
यह जानकारी स्वास्थ्य निदेशक डॉ.वी.के.दास को चिकित्सको द्वारा दी गई और स्वास्थ्य निदेशक ने बिना कोई देरी किए सर्जरी की तैयारी करने के लिए सभी विशेषज्ञ चिकित्सको को जो इस बच्चे के इलाज एवं ऑपरेशन करेंगे उनके साथ सलाह – मशवरा करने के पश्चात 04/04/2022 के रात को तत्काल उसे भर्ती कर उस 7 वर्षीय बच्चे की एक कठिन bronchoscopy की गई जोकि काफी बड़ी और जोखिम भरी प्रक्रिया मानी जाती हैं। उस बच्चे के फेफड़े में प्लास्टिक के सीटी अगर फंसी रहती तो शायद उसको जान का खतरा हो सकता था।
07 वर्षीय बच्चे का सफलता पूर्वक कठिन bronchoscopy करने पर बच्चा आज एकदम स्वस्थ्य हैं और इस पर बच्चे के परिवार ने श्री विनोबा भावे सिविल अस्पताल एवं सभी चिकित्सको एवं कर्मचारियो का दिल से आभार व्यक्त किया हैं । यह कठिन प्रक्रिया में डॉ.यशवीन शेट्टी (ENT सर्जन),डॉ.श्रुति गावित (ENT सर्जन),डॉ.पुष्पराज पाटिल (बच्चो का विशेषज्ञ), एनेस्थेटिस्ट डॉ.चिराग परमार और उनकी सर्जरी टीम ने मिलके सफलता पूर्वक bronchoscopy की एवं बच्चे को बचाया.बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और हंस खेल रहा हैं.
इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य निदेशक डॉ.वी.के.दास ने इस 07 साल के बच्चे के इलाज में लगे सभी सर्जन की टीम,एनेस्थेटिस्ट, चिकित्सक,स्टाफ नर्स तथा ऑपरेशन थिएटर के सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और उनके काम की सराहना की और साथ में उन्होंने यह भी बताया कि दानह स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में आनेवाले सभी मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए हमेशा तत्पर है अस्पताल में आए हर एक मरीज को उत्तम सुविधा मिले वही हमारा लक्ष्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here