वापी टाउन पुलिस चौकी की महिला कर्मचारी के पति ने कार पार्किंग जैसी छोटी बात को लेकर वकील के साथ कि खुले हाथ से मारपीट….

0
137

तपोवन,संजान:बलसाड़ जिला के वापी तालुका की टाउन पुलिस चौकी में महिला कर्मचारी के तौर पर काम कर रही महिला के पति ने कार पार्किंग जैसी छोटी बात को लेकर एक वकील के साथ मारामारी करली,छोटी सी बात को लेकर मारामारी होने से लोग भौचके रह गए।
दोनों ने ही पुलिस चौकी में एक दूसरे के विरुद्ध फ़रियाद लिखवाई,पुलिस ने दोनों के विरुद्ध 151 की कलम लगाई, जिस कारण वकील मंडल ने वापी टाउन पुलिस चौकी पहोच कर अपना आक्रोश दिखाया।
जब की इस घटना के अंत मे कोर्ट द्वारा महिला कर्मचारी के पति को ज्यूडिशियल कस्टडी ओर वकील को जमानत मिल गई।
वापी टाउन पुलिस चौकी के पीछे मोहनसिंग राजपूत की आइसक्रीम की दुकान है,उसी दुकान पर वकालत की प्रैक्टिस कर रहे उनके पुत्र भूपेंद्रसिंग राजपूत दुकान पर अपने एक मित्र के साथ बैठे थे,तभी अचानक कार लेकर आकाश परमार नामक शख्स ओर उनके साथ दो और लोग आए,इन लोगो ने भूपेंद्र ओर उनके मित्र भरत के साथ मारपीट शुरू करदी,इसमें दोनों पक्षो के बीच जमकर मारामारी हुई ओर दोनों पक्षों ने एक दूसरे को बुरी तरह से पिटा,उसके बाद दोनों पक्षों ने वापी टाउन पुलिस चौकी में मारामारी की फरियाद लिखवाई,पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कलम 151 लगाई।
इस घटना में वकील निर्दोष है और आकाश परमार दोषी है जो अपनी पत्नी को पुलिसवाली बताकर रुआब दिखा रहा था ऐसा वकील मंडल द्वारा आरोप लगाया गया है,इस केस में पुलिस तटस्थ कारवाई करे ऐसी वकीलों द्वारा मांग की गई है।
इस केस को वापी कोर्ट में दाखिल किया गया और वापी कोर्ट द्वारा महिला पुलिस कर्मचारी के पति को और उनके दोनों साथीयो को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने का फरमान सुनाया गया,जबकि वकील भूपेंद्रसिंग राजपूत को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इस घटना में आकाश परमार और उनके साथियों ने दारू पीकर वकील भूपेंद्रसिंग ओर उनके मित्र भरत गुप्ता को बहोत ही बुरी तरह से पीटा,जिस कारण भूपेंद्रसिंग को ताबड़तोड़ प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया,उनकी तबियत बिगड़ ने कारण उनको उल्टियां भी हुई,फिलहाल भूपेंद्रसिंग स्वस्थ है ऐसा सुनने में आया है।
यह घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई,वकील मंडली को पता चलते ही वकीलों ने कानूनी लड़त दी और पुलिस ने भी बिना किसी की शर्म से खुदकी कारवाई शुरू की।
वकील ओर महिला पुलिस कर्मचारी के बीच इस मारामारी की घटना से बलसाड़ जिले में सभी चोंक गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here