संजान गांव में समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन,लोगो ने उत्साह पूर्वक लिया हिस्सा

0
156

उमरगॉव तालुका के संजान गांव में समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा ओपन टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 2 ओर 3 अप्रेल को हुआ था,टूर्नामेंट का शुभारंभ 2 अप्रेल को उमरगॉव के जानेमाने ओर मुंबई उद्योग जगत के युवा चेहरे प्रशांतभाई कारुलकर जिन्होंने समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट को सहयोग दिया,उनके कर्मालीफ नेचुरल के अभिषेक शुक्ला ओर होजेफ व्योरा ने शुभकामनाओ के साथ शुभारंभ किया।
इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 17 टीमो ने हिस्सा लिया था,फाइनल मैच में यूपी दबंग की टीम ने जैस्वाल टस्कर्स की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
सेमि फाइनल में एन.ए.सीसी को हराकर यूपी दबंग ने फाइनल में अपना स्थान हासिल किया था, ओर जैस्वाल टस्कर्स ने दोस्ती इलेवन को हराकर अपनी जगह फाइनल में बनाई थी,दोनों टीमो ने काफी उत्साह के साथ फाइनल मैच खेला।
इस टूर्नामेंट का प्रथम इनाम 25000 ओर द्वितीय इनाम 15000 रखा गया था,फाइनल में पहोंची दोनों टीमो ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया,
इस टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज़ कुणाल,बेस्ट बॉलर साहिल बारिया,बेस्ट फील्डर दुर्गेश,मैन ऑफ दी सीरीज भावेश रहे।
इस टूर्नामेंट में समर्पण फाउंडेशन के सदस्यो ने उपस्थिति बताई, कर्मालीफ नेचरल से अभिषेक शुक्ला,वारी एनेर्जीस कंपनी के मैनेजर सत्येंद्रभाई पांडे,इमामी लिमिटेड कंपनी के HR हेड मनोजभाई विश्वकर्मा ओर संजान ग्राम पंचायत के सदस्य स्मिता कापड़ी,संगीता धोड़ी,सुमित्रा लाड,आशा धोड़ी,शीतलबेन,महिला मंडल की ओर से वंदना पटेल,मीराबेन पटेल,अंजनबेन भावसार,प्रियंका तिवारी,उपस्थिति बताई।
साथ ही उमरगॉव के शास्त्री श्री हार्दिक जी,उमरगॉव बैंक ऑफ बरोडा से प्रेम शंकर सिंग,मानव अधिकार से विशाल लोरे ओर प्रवीण गुप्ता(पप्पूभाई) भी उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के अंत मे शास्त्री श्री हार्दिक जी संबोधन किया ओर समर्पण फाउंडेशन के राजूभाई द्वारा भाषण दिया गया।
अंत मे सभी मेहमानो का स्वागत हुआ,शास्त्री श्री हार्दिक जी का स्वागत वंदना पटेल,मयूर वकारिया का स्वागत पप्पूभाई गुप्ता,कर्मालीफ नेचरल के अभिषेक शुक्ला का स्वागत भावना गुप्ता,उमरगॉव बैंक ऑफ बरोडा के प्रेम शंकर सिंग का स्वागत प्रकाश पटेल,मानव अधिकार के विशाल लोरे का स्वागत स्मित भंडारी,प्रवीण गुप्ता का स्वागत अजित सिंग,प्रकाश पटेल का स्वागत कारण सिंग, संजान के जानेमाने क्रिकेटर महबूब पटेल का स्वागत निशांत गुप्ता द्वारा किया गया,ग्रा.पं.के सदस्यों का स्वागत भावना जी,मीरा जी,अंजलि जी,स्मिता जी,वंदना जी द्वारा किया गया,पीनल पटेल(इंडिया हाईलाइट अखबार के मालिक) का स्वागत रिषि मिश्रा ने किया।
यूपी दबंग के कुणाल को बेस्ट बल्लेबाज़ की ट्रॉफी मिंटू जैस्वाल द्वारा दी गई, बेस्ट बॉलर साहिल बारिया को पीनलभाई पटेल के हस्तक ट्रॉफी इनायत की गई,बेस्ट फील्डर की ट्रॉफी दुर्गेश को गुड्डूभाई गुप्ता द्वारा दी गईं,मैन ऑफ दी सीरीज को ट्रॉफी भावेश को निशांत गुप्ता द्वारा दी गईं,द्वतीय आई टीम जैस्वाल टस्कर्स को समर्पण फाउंडेशन की टीम द्वारा रनरअप की ट्रॉफी इनायत की गईं और फाइनल विजेता टीम यूपी दबंग को विजेता ट्रॉफी पीनलभाई पटेल और अभिषेकभाई शुक्ला द्वारा दी गईं।
इस टूर्नामेंट के अंपायर रफीक मंसूरी ओर रियाज़ जिमरी रहे ओर कॉमेंटेटर अमित भंडारी ओर प्रितेश रहे।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में निशांत गुप्ता और अजित सींग ने भारी जहेमत उठाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here