पारडी की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाया और वीडियो वायरल कर युवती को बदनाम करने की साज़िश,पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

0
149

तपोवन, संजान : बलसाड़ जिला के पारडी तालुका में रहने वाले एक युवक ने उसके ही पडोश में रहने वाली एक युवती को प्रेमजाल में फँसाया ओर शादी करने की लालच देते युवती के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए।
पारडी तालुका में रहेती एक युवती ने कुछ महीनों पहले से सोमवार का व्रत रखना शुरू किया था ओर मंदिर आते-जाते वक्त उसकी नजर का मिलाप एक उसके ही पडोश में रहने वाले एक युवक के साथ हुआ,उसके बाद उस युवक ने युवती को शादी का झांसा देते हुए अलग-अलग जगहों पर ले जाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
शादी की लालच देकर युवक ने युवती को अपने विश्वास में लिया ओर उसको बार-बार अलग जगहों पर बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए,आरोपी युवक ने सबंध बनाने का वीडियो अपने मोबाइल फ़ोन में ले लिया था,वीडियो के आधार पर वह युवती को जब मन करता तब सूरत बुलाकर होटल में ले जाता और शारीरिक संबंध बनाता।
युवक सूरत में हीरा घिसने का काम करता है,आरोपी युवक ने एक दिन जब पारडी की युवती को सूरत बुलाया तो युवती ने मन करदिया,इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी ने उसके फ़ोटो फेसबुक पर वायरल करदिये ओर उसकी हार्डकॉपी बनाकर युवती के घर के आसपास लगा दिए,साथ ही युवती के चाचा को भी फ़ोन पर फ़ोटो एवं वीडियो भेजे।
युवती को माँ ने इस बात की जानकारी वलसाड़ पुलिस को दी ओर तात्कालिक वलसाड़ जिला के SP डॉ. राजदीपसिंह झाला एक्शन मूड में आए ओर एक विशेष टीम का गठन किया,टेक्निकल सर्वेलैंस ओर जरूरी आई.पी.ट्रेस करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया गया ओर पुलिस मथक में लाकर पूछताछ शुरू की गई।
साइबर क्राइम टीम ने आरोपी के विरुद्ध पोस्को ओर IPC 376 दाखिल कर सोशल मीडिया पर फेक आई.डी बनाकर युवती को बदनाम करने की जो साजिस की है उसके आधार पर आरोपी को जेल में धकेला ओर आगे की कार्यवाही हाथ मे ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here