
तपोवन,संजान:उमरगॉव तालुका में दहेरी गाँव के पास नई जी.आई.डी.सी में एक युवक की लाश मिलने से पुलिस अधिकारियों में भगदड़ मच गई,वलसाड़ जिला के SP डॉ. राजदीपसिंह झाला भी तात्कालिक घटना स्थल पर पहोचे।
आज सुबह 11 बजे के आसपास एक बंदे ने नई जी.आई.डी.सी के कार्बन स्टील कंपनी से थोड़ी दूरी पर खून से लथपथ एक लाश देखी और तात्कालिक उस बंदे ने उमरगॉव पुलिस को खबर की,उमरगॉव पुलिस को खबर मिलते ही कुछ ही मिनटों में उमरगॉव पुलिस स्टाफ ने घटना स्थल पर पहोच आगे की कारवाई हाथ मे ली,घटना स्थल पर फोरेंसिक जांच के लिए फोरेंसिक वाहन के साथ अधिकारी भी पहोंचे और सारे सबूत इक्कठा किए।
पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि मृत युवक की उम्र लगभग 30 से 35 साल के आसपास है और किसी धारदार हथियार से उसकी गर्दन और मुह के हिस्से पर हमला किया गया है,ओर लाश को घसीट कर तकरीबन रोड से 100 फ़ीट दूर झाडीयो में फेंक दिया गया,घटना स्थल से पुलिस ने जला हुआ मोबाइल फ़ोन बरामद किया ओर नीले कलर की स्लीपर चप्पल के साथ-साथ खून लगी मिट्टि ओर घास भी बरामद किया।
अब तक मृत युवक की कोई पहचान नही हुई है,क्योंकि मृत व्यक्ति स्थानिक है या किसी कंपनी में काम करने वाला कोई परप्रांतीय,इसका कोई सबूत अबतक नही मिला है।
घटना स्थल पर उमरगॉव तालुका पुलिस,लोकल क्राइम ब्रांच(LCB) के पी.आई.गोस्वामी ओर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के पी.आई.बारोट ने भी तात्कालिक उपस्थिति बताते हुए कारवाई अपने हाथ ली और सबूत इक्कठा किए।
घटना स्थल से मृतदेह को उठाकर तकरीबन शाम 5/6 बजे के बीच गाँधीवाड़ी के CHC अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पुलिस कर्मियों ने आस-पास को कंपनियों में पूछताछ शुरू की।
अब सोचने वाली बात तो यह है की इस घटना को अंजाम किसने दिया है?क्योंकि आसपास के लोगो से बात करने पर पता चला है की वहाँ पर ज्यादातर लोग दारू पीने के लिए या फिर नशा करने के लिए आते है।
उमरगॉव पुलिस ने मृतदेह के आसपास के सारे सबूत इकठ्ठा कर लिए है और आरोपियों तक पहोचने के लिए कवायद शुरू करदी है।इस केस की जांच उमरगॉव पुलिस के PI बुबड़िया साहब को सौंपी गई है।







