संजान आमगांव रोड पर चल रहे ब्रिज के काम से लोगो को हो रही परेशानी और ठेकेदार कर रहे मनमानी

0
146

तपोवन,संजान:उमरगॉव तालुका में संजान आमगांव रोड पर ब्रिज का काम जोरशोर से चल रहा है,ब्रिज के चल रहे काम कारण लोगो को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है,लेकिन इस बात से ब्रिज के ठेकेदारों को किसी बात का कोई फर्क नही पड रहा है।यहाँ तक कि ठेकेदारो ने गड्ढो को भरने के लिए मना किया है ऐसा भी वहाँ के लोगो द्वारा बताया गया।
संजान आमगांव रोड के रहवासियों ने परेशान होकर सरपंच को पत्र लिखा और रोड का सही उपयोग हो सके ऐसा रोड बनाने की मांग की,क्योंकि वहाँ के लोगो का कहना है कि बिल्डिंग के पास जो रोड बना है वह जमीन से काफी नीचे है जिसके कारण बरसात के समय वहाँ पानी भरने की समस्या होगी और वहाँ रहने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
संजान ग्रा.पं.की सदस्य सुमित्रा लाड सहित वहाँ के रहवासियो ने लिखित में सरपंच को फरियाद की है और साथ ही संजान तलाटी क्रम मंत्री,मा×म विभाग बलसाड़,मामलतदार कचहरी ओर जिला पंचायत को भी नकल रवाना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here