Home गुजरात तुम्ब-घिमसा कांकरिया सरपंच द्वारा (फाटक)गेट नंबर-69 के पास डाइवर्जन के लिए अंडरपास...

तुम्ब-घिमसा कांकरिया सरपंच द्वारा (फाटक)गेट नंबर-69 के पास डाइवर्जन के लिए अंडरपास की मांग का आवेदन पत्र उच्च अधिकारियों को दिया

0
182

तपोवन,संजान:उमरगॉव तालुका के तुम्ब-घिमसा कांकरिया गांव की हद में आए हुए रेलवे गेट नंबर-69 को हमेशा के लिए बंद करने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था ओर गांव के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर गए थे।
गांव के लोगो ने अंडरपास की मांग करते हुए रेलवे ट्रैक पर धरना देकर बेठ गए थे,तब वहाँ के सरपंच द्वारा गांव वालों को आश्वासन दिया गया और जैसे तैसे गांव वालों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया।
दी.24 मार्च 2022 को गांव वालों द्वारा विरोध किया गया था और आज के दिन 29 मार्च को गांव के सरपंच द्वारा डाइवर्जन के लिए अंडरपास की मांग करते हुए आवेदन पत्र सांसद के.सी. पटेल,रेलवे डिवीज़न मैनेजर,एरिया मैनेजर ओर संजान स्टेशन मास्टर के हस्तक द्वारा जनरल मैनेजर को दिया गया,ओर साथ ही डी.एफ.सी.सी के प्रोजेक्ट मैनेजर को भी पत्र दिया जाने वाला है।
अब गांव वालों की सुविधाओ को मद्दे नजर रखते हुए उच्च अधिकारियों के साथ-साथ राजनेताओ को भी इस मुद्दे पर ध्यान देने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!