
तपोवन,संजान:उमरगॉव तालुका के गाँधीवाड़ी सी.एच्.सी में हीमोडायलिसिस का शुभारंभ होने से डायलिसिस के मरीजों को अब लंबा सफर तय करने की जरूरत नही है।
यह हीमोडायलिसिस सम्पूर्ण एयर कंडिशनिंग 3 बेड की क्षमता वाले है,जिसको 6 बेड तक बढ़ा सकते है,यह सुविधा बिल्कुल मिफ्त रखी गई है।
इस उद्धाटन के कार्यक्रम में तालुका पंचायत प्रमुख रमेशभाई धांगड़,तालुका विकास अधिकारी अक्षयसिंह राजपूत,कारोबारी अध्यक्ष चिंतनभाई पटेल,तालुका हेल्थ अफसर डॉ. रूपेशभाई गोहिल,सुपरिंटेंडेंट इंचार्ज निमिषा बहन तथा हॉस्पिटल के स्टाफ उपस्थित रहे थे।
इस सुविधा को मिलने के बदले उमरगॉव तालुका के लोगो ने राज्य सरकार का आभार माना।






