Home गुजरात अहमदाबाद में बोर्ड की चालू परीक्षा में 12 वी कक्षा के छात्र...

अहमदाबाद में बोर्ड की चालू परीक्षा में 12 वी कक्षा के छात्र को अचानक हार्ट अटैक आने से शारदाबेन अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

0
178

तपोवन,संजान:अहमदाबाद के राखियाल में स्थित शेठ सी.एल. स्कूल के 12 वी कक्षा कॉमर्स के छात्र अमान आरिफ शेख को अचानक हार्ट अटैक आने से स्कूल प्रशासन में भगदड़ मच गई ओर तात्कालिक शारदाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहाँ पर इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गईं।
अमान आरिफ शेख गोमतीपुर के एस.जी.पटेल हाइस्कूल में पढ़ाई कर रहे थे,अमान एकाउंट का पेपर लिख रहे थे,तभी अचानक उनको हार्ट अटैक आया और उल्टियां होने लगी,उसके बाद ताबड़तोड़ अमान को शारदाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया,अस्पताल में अमान को वेंटिलेटर पर रखा गया।
स्थानिक कॉरपोरेटर इक़बाल शेख द्वारा बताया गया कि अमान को पहले से एक ही किडनी थी,शेठ सी.एल.स्कूल के प्रिंसिपल जितेन्द्र सिंग द्वारा जानकारी दी गईं की अमान बिल्कुल स्वस्थ थे,अचानक 4:30 को उन्हें उल्टी हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
अमान की मौत से उनके परिवार ओर आसपास के लोगो मे शोक फेल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!