
तपोवन, संजान : आजकल सोशल मीडिया का बड़ा ट्रेंड चल रहा हे,आज के डिजिटल ज़माने में सोशल मीडिया का भी बड़ा रोल हे,परन्तु इसका गलत उपयोग भी जोर-शोर से किया जा रहा हे.
सोशल मीडिया का उपयोग कर कुछ लोग पहले तो दोस्ती करते हे,फिर वीडियो कॉल पर बातचीत शुरू करने के बाद कुछ युवतियाँ अर्धनग्न हो जाती हे और सामने वाले बंदे को भी ऐसा करने को प्रेरित करती हे,अगर सामने वाला मना करे तो ज़िद्द करती हे,उसके बाद वीडियो रिकॉर्डिंग कर लेती हे.
वीडियो रिकॉर्डिंग करने के बाद युवको को ब्लैकमेल किया जाता हे और पैसो की मांग की जाती हे,पैसे देने से मना करने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी जाती हे,ऐसे कई केशो में वीडियो वायरल भी किये जा चुके हे और बदनामी के डर से लोग इसका शिकार भी बन चुके हे.
ऐसी घटनाओ को मद्दे नजर रखते हुए वलसाड के SP डॉ.राजदीपसिंह जाला ने लोगो से अपील करते हुए कहा की अब लोग खुलकर सामने आए और शिकायत दर्ज करवाए,साथ ही उन्होंने आश्वासन देते हुए यह भी कहा की शिकायतकर्ता का नाम पूर्ण तरीके से गुप्त रखा जायेगा,SP साहब ने सेक्सटॉशन का शिकार बनने वालो को यह भी कहा की अब ब्लैकमेलर को पैसे चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,तात्कालिक अगर साइबर क्राइम को शिकायत की जाएगी तो टेक्निकल एवं ह्यूमन सर्वेलन्स की मदद से ऐसे आरोपियों तक पुलिस पहुंच सकेगी और कड़क करवाई कर पायेगी.



