
तपोवन, संजान : संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण एवं दीव के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र एक के बाद एक एनक्यूएएस और लक्ष्य प्रमाणित हो रहे है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए फरवरी-2022 में हुए असेसमेंट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, काचीगाम (दमण), भारत सरकार के स्वाथ्य मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल क्वॉलिटी अस्युरंस स्टैंडर्ड्स (एनक्यूएएस) द्वारा प्रमाणित हुआ।
एनक्यूएएस प्रमाणपत्र उन अस्पतालों या स्वास्थ्य केंद्रों को दिया जाता है जो निर्धारित श्रेणी के मानकों पर खरा उतरता है और 70% या अधिक अंक प्राप्त करने में सफल रहता है। अस्पतालों में दी जानेवाली सेवा, मरीज के अधिकार, सहायक सेवाएं, क्लिनिकल सेवा, इन्फेक्शन कंट्रोल (साफ सफाई सहित), क्वालिटी मैनेजमेंट जैसे मानकों के आधार पर अस्पतालों का मूल्यांकन किया जाता है जिसमे हर एक श्रेणी में कम से कम 70% अंक प्राप्त करने आवश्यक है । दिनांक 8 फरवरी 2022 को हुए असेसमेंट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, काचीगाम (दमण) ने अच्छा प्रदर्शन किया और 88 अंक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की और एनक्यूएएस प्रमाणपत्र प्राप्त किया ।
उल्लेखलीय है की मौजूदा प्रशासक श्री प्रफुल पटेल के दिशानर्देश और नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग दानह और दमण दीव ने अनेक उपलब्धियां प्राप्त की है।


