Home गुजरात गुजरात के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सी.आर.पाटील के जन्मदिन के अवसर पर...

गुजरात के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सी.आर.पाटील के जन्मदिन के अवसर पर कुपोषित बच्चो को विटामिन किट का किया गया वितरण

0
184

तपोवन, संजान : आज गुजरात के सफल संगठन के अध्यक्ष माननीय श्री सी.आर.पाटील साहब का जन्मदिन है और आज पूरे गुजरात में कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार लेने के लिए विटामिन के पाउच दिए गए और पूरे गुजरात से कुपोषण का खात्मा हो और बच्चे स्वस्थ हो ऐसी कामना की गई.इसी के साथ-साथ वापी हरिया अस्पताल में रहने वाले श्रमजीवी जीवन जीने वाले और अस्पताल में भर्ती होने वाले जो पूरी तरह से असक्षम हैं उनको और छोटे बच्चों को फल दिए गए और साथ ही स्वस्थ रहने के लिए कहा गया।इस अवसर पर ओबीसी के वलसाड जिले के प्रभारी मंत्री हेमंतभाई टेलर और वलसाड जिले के महामंत्री श्री शिल्पेशभाई देसाई,ओबीसी अध्यक्ष नीलेशभाई भंडारी,महामंत्री आनंदभाई पटेल,महामंत्री चेतनभाई प्रजापति और वापी तालुका के अध्यक्ष हेमंतभाई पटेल उपस्थित थे.उनके साथ पूरी वापी तालुका की टीम भी मौजूद थी।इसके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छोटे बच्चो के साथ अस्पताल में एक स्वस्थ कार्यक्रम भी किया गया.इस कार्यक्रम का संचालन चेतनभाई ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!