
तपोवन,संजान:यूक्रेन से लौट रहे गुजराती छात्र में साहिन बानु वलसाड जिल्ला पारडी के रहने वाली हैं । जो सकुशल स्वदेश लौट आई है ।उन्होंने कहा कि वह एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए थी और भारत सरकार ने उन्हें यूक्रेन से अपने वतन पहुंचने में मदद की है।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री इलियास मालेक, वलसाड जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फारूक पेनवाला, महासचिव चांद बीबी और वलसाड अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम ने उनके आवास का दौरा किया ।




