Home महाराष्ट्र कैम्‍पस ने मुंबई शहर में 5 अन्‍य स्‍टोर्स के अलावा बांद्रा 100वां...

कैम्‍पस ने मुंबई शहर में 5 अन्‍य स्‍टोर्स के अलावा बांद्रा 100वां में स्‍टोर लॉन्‍च किया है

0
246

तपोवन, संजान : कैम्‍पस ऐक्टिववेयर लिमिटेड (कैम्‍पस) वित्‍तीय वर्ष 2021 में महत्‍व और परिमाण के संदर्भ में भारत का सबसे बड़ा स्‍पोर्ट्स एवं एथलीशर फुटवियर ब्राण्‍ड है (सोर्स: टेक्‍नोपैक रिपोर्ट*)। यह खासतौर से भारत के नौजवानों के लिये एक आकांक्षी और नये फैशन वाला ब्राण्‍ड है। कंपनी के उत्‍पाद पूरे भारत में उपलब्‍ध हैं।
कैम्‍पस ने मुंबई शहर में 5 अन्‍य स्‍टोर्स के अलावा अपना 100वां स्‍टोर लॉन्‍च किया है। यह ब्राण्‍ड विभिन्‍न स्‍टाइल्‍स, रंगों और मूल्‍यों में कई विकल्‍पों और उत्‍पाद मूल्‍य के आकर्षक प्रस्‍ताव की पेशकश करता है। यह स्‍टोर बांद्रा के लोकप्रिय खरीदारी केन्‍द्र लिंकिंग रोड में 800 वर्गफीट क्षेत्रफल में स्थित है ।
इस लॉन्‍च पर अपनी बात रखते हुए, कैम्‍पस के सीईओ निखिल अग्रवाल ने कहा, ‘’कैम्‍पस अपने ग्राहकों को काफी गहराई से समझता है और इसलिये उत्‍पादों का निर्माण उनकी इच्‍छाओं एवं जरूरतों बेहद स्‍टाइललिश और आरामदेह होते हैं, जो ग्राहकों को सशक्‍त और आत्‍मविश्‍वास से भरपूर होने का अहसास देते हैं। हम ग्राहकों के समक्ष अपनी 200 से ज्‍यादा डिजाइनों और पुरूषों, महिलाओं तथा बच्‍चों के लिये अपने कलेक्‍शन की रेंज प्रस्‍तुत करना चाहते थे।‘’
कैम्‍पस की शोध एवं विकास को समर्पित टीम दुनिया के सबसे नये डिजाइनों और टेक्‍नोलॉजी को भारत की गलियों में लाने की कोशिश करती है। कैम्‍पस खुद को ऐसे ब्राण्‍ड के रूप में पेश करता है, जो सभी के लिये सुलभ एवं किफायती हों और जिसे लोग खरीदना चाहते हों।अपने ब्राण्‍ड के लक्ष्‍य के अनुसार कैम्‍पस आत्‍मविश्‍वास के साथ अभिव्‍यक्ति को प्रोत्‍साहित करना और शूज के मामले में जागरूकता बढ़ाना चाहता है। उसका मिशन है भारत के सबसे पसंदीदा एथलीशर ब्राण्‍ड के रूप में उभरना और भारत के युवाओं की रोजाना की सक्रिय जीवनशैली का अभिन्‍न हिस्‍सा बनना। यह ब्राण्‍ड हर बार डिजाइन और उत्‍पाद नवाचार पर बड़ा जोर देता है, ताकि ग्राहकों को हमेशा ही अपनी पसंद का फुटवेयर मिल पाये।
टेक्‍नोपैक एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड की 18 दिसंबर, 2021 की ‘’भारत में फुटवियर रिटेल पर रिपोर्ट’’ शीर्षक वाली रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!