
तपोवन,संजान: दादरा नगर हवेली दमन एवम दीव अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की इस अवसरपर प्रदेश अध्यक्ष दीपेश भाई , प्रदेश प्रभारी विजिया राहटकर जी, संगठन मंत्री विवेक जी, से विचार विमर्श करने के बाद अनुसुचीत जाति मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में श्री निमेष आर दमनिया की नियुक्ति की गई इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नवीन भाई पटेल, श्री महेश भाई अगरिया, जिला अध्यक्ष श्री अजय भाई देसाई एवं पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश भाई ने सभी मोर्चा का पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा आपने जिस तरह से मेरे साथ सहयोग किया है इसके लिए मैं आप सब का आभार व्यक्त करता हूं और उम्मीद करता हूं इसी तरह नए अध्यक्ष को भी साथ और सह कार दोगे इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नवीन पटेल ने मोर्चे के लोगों को मार्गदर्शन दिया नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी और पार्टी को मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया जिला अध्यक्ष श्री अजय भाई देसाई ने मोर्चे को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।




